Advertisment

आज का इतिहास: 7 दिन बाद तिहाड़ से रिहा हुईं इंदिरा गांधी, जानिए क्यों जेल जाना पड़ा था

आज का इतिहास: 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुईं इंदिरा गांधी। जानिए वह कौन सी घटना थी जिसने देश की पूर्व प्रधानमंत्री को जेल भेज दिया और उनका यह संघर्ष कैसे यादगार बन गया।

author-image
Sourabh Pal

26 दिसंबर 1978 को इंदिरा गांधी 7 दिनों की जेल के बाद तिहाड़ से रिहा हुईं थीं। उन्हें इमरजेंसी के दौरान विपक्षी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी की जीत और मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी के बाद देश भर में हड़तालें और विरोध प्रदर्शन हुए। कहा जाता है कि इस दौरान सोनिया गांधी खुद खाना लेकर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल जाती थी। बता दें कि इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। 1980 में चौथी बार इस पद पर पहुंचीं। 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। 1666 - सिखों के दसवें गुरु गाेविन्द सिंह का जन्म हुआ था। 1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटर कार रैली’ की शुरूआत हुई थी। 1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी। 1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की थी। 2006 : ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें