Advertisment

Aaj Ka itihaas 27 November : हरिवंश राय बच्चन ने पहली कविता पाठ से कमाई 101 रुपए, फिर कवियों के लिए बनाई ऐसे नई राह !

हरिवंश राय बच्चन ने पहली बार 101 रुपए लेकर काव्य पाठ किया और कवियों को मेहनताना दिलाने की परंपरा शुरू की। आयोजन से पहले उन्होंने कहा—जब टेंट–माइक वाले को पैसा मिलता है तो कवि को क्यों नहीं?

author-image
Sourabh Pal

aaj ka itihaas kya hai: हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को प्रयाग में हुआ था। हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan)हिन्दी कविता के उत्तर छायावद काल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। पहली बार हरिवंश राय बच्चन ने काव्य पाठ से 101 रुपए की कमाई की थी। उन्होंने खुद तो मेहनताना हासिल किया ही अन्य कवियों को भी दिलवाया था। यही से कवियों को उनकी कविता पाठ का मेहनताना देने की परंपरा शुरू हुई, जो अब बदस्तूर जारी है। उससे पहले कवियों का सम्मेलन तो जरूर होता था लेकिन उन्हें कोई पैसा नहीं दिया जाता था, सिर्फ मनोरंजन के लिए उपयोग किया जाता था। आपको बता दें कि आयोजन से ठीक पहले हरिवंश राय बच्चन ने काव्य पाठ करने से मना कर दिया। वो बोले, जब आप टेंट वाले, माइक वाले को पैसा देते हो तो कवि को क्यों नहीं?, जबकि कवियों की वजह से ही सारी महफिल सजती है, अन्यथा आयोजन का क्या औचित्य है?

1895 - अल्फ्रेड नोबेल नाम के शख्स ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी।

Advertisment

1942 - भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का जन्म हुआ था।

1978- राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका, समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन हुआ था।

2008 - छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना था।

2019 - भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन हुआ था।

Harivansh Rai Bachchan aaj ka itihaas kya hai aaj ka itihaas
Advertisment
चैनल से जुड़ें