Advertisment

कबूतर को मिली नई जिंदगी! अलीराजपुर की बच्ची ने कबूतर की जान बचाई

अलीराजपुर से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक मासूम बच्ची ने घायल कबूतर की जान बचाकर मानवता का अनोखा उदाहरण पेश किया। कुछ घंटों की देखभाल के बाद कबूतर में जान लौटने लगी और वह फिर से अपने पंख फड़फड़ाने लगा।

author-image
Sourabh Pal

अलीराजपुर से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक मासूम बच्ची ने घायल कबूतर की जान बचाकर मानवता का अनोखा उदाहरण पेश किया। दरअसल, बच्ची को घर के पास एक कबूतर घायल अवस्था में मिला, जो उड़ भी नहीं पा रहा था। बच्ची उसे तुरंत उठाकर घर ले आई और परिवार की मदद से उसकी प्राथमिक उपचार करवाया। पानी पिलाया, दाना खिलाया और उसके ज़ख्मों पर मरहम लगाया। कुछ घंटों की देखभाल के बाद कबूतर में जान लौटने लगी और वह फिर से अपने पंख फड़फड़ाने लगा। बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आसपास के लोग भी उसके इस संवेदनशील काम की सराहना कर रहे हैं। यह छोटी-सी घटना दिखाती है कि मदद के लिए बड़ा होना ज़रूरी नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए। बच्ची ने साबित किया कि दया और करुणा जैसी भावनाएँ ही इंसानियत की असली पहचान हैं।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें