आज का दिन मेडिकल इतिहास का बड़ा दिन है। इसी दिन दुनिया में पहली बार किसी मरीज को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। 2 दिसंबर 1982 को अमेरिका के एक डेंटिस्ट डॉ. बर्नी क्लार्क को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। डॉ. क्लार्क दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बीमारी को लेकर डॉक्टर हार मान चुके थे, लेकिन तभी उथाह यूनिवर्सिटी में डॉ. विलियम सी. डेव्रिस की टीम ने डॉ. क्लार्क का हार्ट ट्रांसप्लांट किया। ये ऑपरेशन साढ़े 7 घंटे तक चला था। ऑपरेशन के बाद डॉ. क्लार्क का दिल हर मिनट में 116 बार धड़क रहा था, जबकि आमतौर पर दिल एक बार 65 से 80 बार धड़कता है। डॉ. क्लार्क को जो आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था, उसका नाम जार्विक-7 था। आपको बता दें कि आर्टिफिशियल हार्ट लगने के बाद डॉ. क्लार्क 112 दिन ही जी पाए थे।
1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के राजा के तौर पर ताजपोशी की गई थी।
1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म हुआ था।
1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने थे।
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली थी।
2006 : फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत हुई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें