Advertisment

आज का इतिहास: 03 जनवरी 1831 को देश की पहली महिला टीचर का जन्म हुआ ।

आज के इतिहास में 03 जनवरी 1831 का दिन विशेष है क्योंकि इस दिन देश की पहली महिला शिक्षक का जन्म हुआ। उनके योगदान ने महिलाओं की शिक्षा और समाज में उनके अधिकारों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

author-image
Sourabh Pal

Aaj Ka Itihaas : "आज का दिन विशेष रूप से समर्पित है भारत की पहली महिला शिक्षिका, सावित्रीबाई फुले को। जिनका जन्म अठारह सौ इकतीस में महाराष्ट्र में हुआ था। सावित्रीबाई ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई जब महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल था। उन्होंने अठारह सौ अड़तालीस में पुणे के भिदे वाड़ा में देश का पहला लड़कियों का स्कूल शुरू किया। उन्होंने न केवल पढ़ाया, बल्कि छात्रों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए 'छात्रवृत्ति' यानी स्कॉलरशिप की शुरुआत भी की। छुआछूत, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए, उन्होंने 'बालहत्या प्रतिबंधक गृह' की स्थापना की, ताकि मासूमों की जान बचाई जा सके। आधुनिक भारत उनके इस योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।"

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें