Advertisment

Viral Video: प्रदेश के रीवा जिले में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, देखें वीडियो

author-image
Bansal News
Viral Video: प्रदेश के रीवा जिले में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, देखें वीडियो

रीवा। जिले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर 28 वर्षीय एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि यह वीडियो रीवा जिले के हनुमना पुलिस थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव का है।उन्होंने कहा कि बलदाऊ यादव (28) हाल ही में जेल से छूटकर आया था जिसके खिलाफ भादंवि की धारा 386 एवं 327 के तहत कार्रवाई हुई थी। जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।वर्मा ने कहा कि इसके बाद लड़की के परिजनों ने बलदाऊ को अगवा किया और पिटाई की।

Advertisment

https://twitter.com/Tarun92602364/status/1440178168694935567?s=20

पहले उसके गले में चमड़े की बेल्ट बांधी गई और फिर करीब ढाई मिनट तक उसपर डंडे बरसाए गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पिटाई करने का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वर्मा ने बताया कि घटना के बाद में तीनों आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हनुमना थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज yuvak ki berahmi se pitai Viral Video video viral rewa viral video rewa crime news Rewa Pradesh Breaking Hindi pitai MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh crime news rewa chedchad
Advertisment
चैनल से जुड़ें