Advertisment

Viral Video: इंदौर में युवती के खिलाफ गृह मंत्री नरोत्तम ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Viral Video: इंदौर में युवती के खिलाफ गृह मंत्री नरोत्तम ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो viral-video-home-minister-narottam-gave-instructions-to-take-action-against-the-girl-in-indore-the-video-went-viral-on-social-media

author-image
Bansal News
Viral Video: इंदौर में युवती के खिलाफ गृह मंत्री नरोत्तम ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर में एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय एक युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके। मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि युवती से संबंधित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। गृह मंत्री ने कहा कि (ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर) युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो। लेकिन उसका तरीका गलत था।

Advertisment

मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह चलन न बढ़े। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें काला मास्क, टोपी और काले रंग के कपड़े पहने एक युवती शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने ‘लेट मी बी योअर वुमन’ के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि युवतियों के बीच इस गाने पर नाचते हुए वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ रहा है।

पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा...
युवती का चौराहे के रेड सिग्नल पर डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद लड़की भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। साथ ही पुलिस ने भी उसे ऐसा दोबारा न करने की नसीहत दे डाली। मामला इंदौर के रसोमा चौराहे का बताया जा रहा है। यहां बीते दिन एक सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने और सुर्खियां बटोरने के लिए श्रेया कालरा नाम की युवती शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक रसोमा चौराहे पर लगे सिग्नल की रेड लाइट होते ही नाचने लगी। यह नजारा देख लोग चौंक गए। हालांकि श्रेया ने भी केवल रेड लाइट के समय ही डांस किया था। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से मास्क पहन की अपील भी की। वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों का भी लड़की पर ध्यान गया।

सोशल मीडिया युवती डांस मास्क मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज ट्रैफिक पुलिस इंदौर social media viral video Pradesh Breaking Hindi narottam mishra MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore viral video indore viral news indore news. MP news Indore News Home Minister Narottam Mishra Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Breaking News Bhopal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें