Advertisment

Viral Video: शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, सवर्णों की महिलाओं को लेकर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, सवर्णों की महिलाओं को लेकर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल viral-video-bad-words-of-shivrajs-minister-remarks-about-upper-caste-women-video-viral-on-social-media

author-image
Bansal News
Viral Video: शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, सवर्णों की महिलाओं को लेकर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अनूपपुर। बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। इसकी वजह भी विवादित बयान ही है। बीते दिनों बिसाहूलाल साहू द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद बिसाहू एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस समारोह में मंत्री महोदय महिलाओं के अधिकार पर बोल रहे थे। अपने भाषणों के दौरान बिसाहू ने कहा कि बड़े-बड़े लोग और सवर्ण अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते।

Advertisment

बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को घर से खींचकर निकालो। तभी वो समानता से काम कर सकेंगी। अब मंत्री बिसाहू का यह बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं कई लोग बिसाहूलाल के इस वीडियो की आलोचना भी करते नजर आ रहे हैं।

विवादों से पुराना नाता...
बता दें कि बिसाहू लाल पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। कुछ ही महीने पहले कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर भी बिसाहू ने विवादित टिप्पणी की थी। बिसाहू का यह बयान भी मीडिया में खूब चला था। इतना ही नहीं बिसाहू के इस बयान पर चुनाव आयोग ने बीजेपी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। इसके बाद से अब एक और वीडियो में वह अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं।

शिवराज सिंह" विवादित बयान मध्यप्रदेश की खबरें मंत्री बिसाहूलाल सिंह भोपाल बीजेपी सरकार बीजेपी बिसाहूलाल सिंह का बयान बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस कमलनाथ today news taza samachar taja khabre Shivraj Singh political news News mpbjp MP news mp minister controversial statement MP Minister mp congress MP CM madhya pradesh news madhya pradesh latest news indore Congress cm shivraj bjp Bisahulal Singh statement on women Bisahulal Singh statement Bisahulal Singh controversial statement bisahulal singh bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें