Advertisment

Viral News: चोर ने कलेक्टर के घर में की चोरी, जब कुछ नहीं मिला तो झल्लाकर छोड़ा नोट, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral News: चोर ने कलेक्टर के घर में की चोरी, जब कुछ नहीं मिला तो झल्लाकर छोड़ा नोट, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी viral-news-the-thief-stole-the-collectors-house-when-nothing-was-found-he-left-the-note-in-a-rage-even-you-will-not-be-able-to-stop-laughing

author-image
Bansal News
Viral News: चोर ने कलेक्टर के घर में की चोरी, जब कुछ नहीं मिला तो झल्लाकर छोड़ा नोट, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

देवास। प्रदेश के देवास जिले से एक चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी हुई। चोर ने चोरी के बाद एक अनोखा नोट छोड़ा है। यह नोट अब सोशल मीडिया पर हास्य का विषय बन गया है। चोर ने इस नोट में लिखा कि ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था कलेक्टर।’ अब चोर का यह फनी नोट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक देवास जिले के खातेगांव के SDM त्रिलोचन सिंह गौड़ यहां के सरकारी आवास सिविल लाइन में रहते हैं। बीते शुक्रवार को को वह घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने शुक्रवार को गौड़ के घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरी के बाद चोरों को काफी कम सामान मिला। इस बात से झल्लाकर चोरों ने कलेक्टर के लिए नोट तक छोड़ दिया। इस नोट में चोरों ने लिखा कि ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था कलेक्टर।’जानकारी के मुताबिक गौड़ बीते दिनों घर से बाहर गए थे।

Advertisment

ताला लगाकर गए थे बाहर
वह अपने आवास पर ताला लगाकर निकले थे। जब शनिवार को वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह घर में अंदर घुसे तो उन्हें टेबल पर एक नोट दिखा। यह नोट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कलेक्टर के घर से एक अंगूठी, चांदी की पायल, 30 हजार नगद, और कुछे सिक्के चोरी हो गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ को यहां आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. वे 15 दिन पहले खातेगांव के SDM बनाए गए हैं। यहां अपनी तैनाती के 15 दिनों के भीतर ही उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh ki taza khabar Madhya latest news interesting crime Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP funny letter Dewas news today Dewas News in Hindi dewas news Dewas ki taja khabar Dewa ski taza khabar deputy collector
Advertisment
चैनल से जुड़ें