VIP Entry Closed In Kedarnath Dham: अब आम लोगों के साथ दर्शन करेंगे सभी VIP, जानें अब तक क्या हुए बदलाव….

VIP Entry Closed In Kedarnath: उत्तराखंड में जहां पर 3 मई से चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है वहीं पर हाल ही केदारनाथ धाम (Supream Court) के दर्शन करने के लिए नए नियम सामने आए है जहां पर प्रशासन ने शुक्रवार को VIP एंट्री पर रोक (VIP Entry) लगा दी है। जिसके साथ अब सभी प्रकार के श्रृद्धालु एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
जानें प्रशासन ने क्या कही बात
केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर आज शुक्रवार को DGP ने बताया कि अब सभी VIP भी आम लोगों की तरह ही दर्शन करना होगा। इसके लिए केवल दो घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं से सीएम पुष्कर धामी ने अपील की है। कहा कि, जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है, वे कुछ दिन बाद यात्रा करें।
अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आपको बताते चलें कि, चारधाम यात्रा के दौरान करीब दो साल बाद शुरू हुई है। दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं। जहां पर 6 दिनों में करीब 1 लाख 30 हजार लोगों ने दर्शन किए हैं। इसी वजह से प्रशासन ने VIP एंट्री पर रोक लगा दी है।
0 Comments