Advertisment

Vinesh Phogat: पुनिया और वीरेंदर सिंह के बाद अब विनेश फोगाट ने लौटाया खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार

Vinesh Phogat: वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेडल विजेता विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ...

author-image
Bansal News
Vinesh Phogat: पुनिया और वीरेंदर सिंह के बाद अब विनेश फोगाट ने लौटाया खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार

Vinesh Phogat: वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेडल विजेता विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में मंगलवार को अपना खेलरत्न और अर्जुन पुरस्कार सरकार को लौटा दिये।

Advertisment

विनेश ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस पहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में यह जानकारी दी है। विनेश से पहले ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और डेफलंपिक्स के चैंपियन वीरेंदर सिंह यादव ने अपने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिए थे।

विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए पत्र में घोषणा की, “मैं अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटा रही हूं।’’ गुरुवार को संजय सिंह को WFI का अध्यक्ष चुना गया था। बृजभूषण के करीबी संजय के गुट ने इन चुनाव में 15 में से 13 पद जीते थे।

इससे पहले साक्षी ने लिया था सन्यास

पहलवानों ने इससे पहले मांग की थी कि बृजभूषण का कोई भी करीबी WFI प्रशासन में नहीं होना चाहिए। चुनाव के बाद रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Advertisment

खेल मंत्रालय ने हालांकि फैसला करते समय अपने संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर नव निर्वाचित पैनल को निलंबित कर दिया था और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को कुश्ती के संचालन के लिए एक तदर्थ पैनल का गठन करने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें: 

Top Hindi News Today: गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर, MP कैबिनेट की पहली बैठक, चीन ने भारत से की ये अपील

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

Advertisment

Aaj Ka Shubh Kaal – 26 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

Advertisment
WFI virendra singh vinesh phogat returns awards vinesh phogat sanjay singh sakshi malik brijbhushan singh Bajrang Punia
Advertisment
चैनल से जुड़ें