/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/vinesh.jpg)
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में अजेय रहीं रेसलर विनेश फोगाट का शानदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट से बलाली गांव पहुंचते-पहुंचते विनेश को रात हो गई। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। परिवार और गांववालों ने फूलों और ढोल से उनका स्वागत किया। विनेश फोगाट ने कहा कि आज उन्होंने सबकुछ हासिल कर लिया।
https://twitter.com/KrishnaKanhiaya/status/1824908616539029584
https://twitter.com/ANI/status/1824681081934844317
फूलों और ढोल से स्वागत
https://twitter.com/sportstarweb/status/1824905660309594586
दिल्ली से 13 घंटे का सफर तय करके विनेश बलाली गांव पहुंचीं। गांववालों ने उनका फूलों और ढोल से स्वागत किया। गांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। गांव में विनेश फोगाट जिंदाबाद के नारे लगे।
https://twitter.com/ANI/status/1824684280439529952
लोग ढोल नगाड़ों के साथ विनेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, विनेश फोगाट के साथ भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक और पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।
विनेश का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस नेता
हरियाणा की राजनीति में सक्रिय कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी विनेश फोगाट का स्वागत करने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। ओपन जीप में वह विनेश फोगाट के साथ खड़े नजर आए। वहीं, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश फोगाट, साक्षी मलिक को देखते ही गले लगाया और फिर रोने लगीं। साक्षी मलिक के अलावा उनके साथ बजरंग पुनिया भी विनेश का हौसला बढ़ाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विनेश बोलीं- हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से ऊपर नवाजा
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/GVNi6pHbAAAfkVX-267x300.jpg)
विनेश अभी थोड़ा अस्वस्थ्य महसूस कर रही हैं। बजरंग पूनिया ने उन्हें इलेक्ट्रॉल दिया। हरियाणा के बादली में लोगों ने विनेश फोगाट का शानदार स्वागत किया। विनेश ने कहा कि जितने भी लोग स्वागत कर रहे हैं... उन्होंने हमें गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हो गया। हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से भी ऊपर नवाजा है। ये मान-सम्मान हजारों गोल्ड मेडल के आगे फीके हैं।
गांव में बने साढ़े 8 क्विंटल लड्डू
विनेश फोगाट के स्वागत में गांव वालों ने साढ़े 8 क्विटंल लड्डू बनाए। देसी घी का खाना बनाया गया। सबको पहलवानों वाली डाइट दी गई। बेशक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) मगज 100 ग्राम अधिक वजन के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक से चूक गईं, लेकिन पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है।
ये भी पढ़ें- स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां: शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद; 10वीं के छात्र ने बिगड़ा माहौल!
ये भी पढ़ें- Sabarmati Train Accident: कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस, हादसे के बाद 6 ट्रेनें रद्द; हेल्पलाइन नंबर जारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us