/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/vinesh-phogat-3.jpg)
Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट ने दिल्ली में आज खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। बता दें कि विनेश अवॉर्ड लौटाने के लिए पीएम मोदी के ऑफिस जा रही थीं।
इसी दौरान रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर ही जमीन पर रख दिए और अवॉर्ड्स को हाथ जोड़कर लौट गईं।
https://twitter.com/vijaythottathil/status/1741094795810861504
इससे पहले बजरंग ने लौटाया था अवॉर्ड
विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी, जो बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था।
https://twitter.com/i/status/1741088074283545083
विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पत्र में महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलने पर निराशा जताते हुए कहा था कि वह अपना अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगी। इससे पहले साक्षी ने कुश्ती से सन्यास ले लिया था। जिसके बाद बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाया था और वीरेंद्र सिंह ने भी अपना अवॉर्ड लौटाने की बात की थी।
‘पुरस्कार हमारे लिए बोझ न बनें’
"मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, लेकिन अब मेरे जीवन में उनका कोई मतलब नहीं है। हर महिला सम्मान के साथ जीवन जीना चाहती है।
https://twitter.com/Phogat_Vinesh/status/1739640335356358746
इसलिए, प्रधानमंत्री, मैं अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन को वापस करना चाहती हूं। ताकि सम्मान के साथ जीने की राह में ये पुरस्कार हमारे लिए बोझ न बनें,'' उन्होंने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें