Advertisment

Vinesh Phogat Election Result 2024: विनेश फोगाट ने दर्ज की शानदार जीत, जुलाना सीट से योगेश कुमार को दी करारी हार

Vinesh Phogat Julana Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई। आपको बता दें कि प्रदेश की जुलाना सीट पर

author-image
Aman jain
Vinesh Phogat Julana Election Result 2024

Vinesh Phogat Julana Election Result 2024

Vinesh Phogat Julana Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई। आपको बता दें कि प्रदेश की जुलाना सीट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि इस सीट से विनेश फोगाट चुनाव लड़ा है। शुरुआती राउंड्स में वह भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार (Julana election result 2024) पर बढ़त बनाए हुए थीं।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1843574711462330734

15 राउंड की गिनती के बाद विनेश फोगाट 6015 वोटों से आगे चल रही थीं और अंततः उन्होंने एक बेहतरीन जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र में कांटे की टक्‍कर थी।

ओलंपिक से हुईं थी डिस्क्वालिफाई

आपको बता दें कि विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती की प्रमुख खिलाड़ी हैं। इस बार हुए ओलंपिक से इन्‍हें केवल 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस घटना के बाद उन्होंने ओलंपिक विलेज से ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

उनके ताऊ, महावीर फोगाट, जो खुद भी एक प्रतिष्ठित कोच हैं, उनके इस फैसले से नाखुश थे। महावीर फोगाट ने उस समय कहा था कि विनेश को इस तरह हार नहीं माननी चाहिए थी, और उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए थी। इस घटना ने विनेश फोगाट के करियर में एक बड़ा मोड़ लाया, और उनके इस कदम पर खेल जगत में भी व्यापक चर्चा हुई थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Election Result Live Update 2024: रुझानों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, महबूबा की बेटी ने मानी हार

विनेश कर चुकी हैं प्रोटेस्‍ट (Vinesh Phogat Julana Election Result 2024)

विनेश फोगाट ने ओलंपिक से इस्तीफा देने के बाद राजनीति (julana election result 2024) में कदम रखा है। वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए विरोध में शामिल हुईं थीं। विनेश ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जो भाजपा से ताल्लुक रखते हैं।

Advertisment

इस विरोध में विनेश के साथ कई अन्य पहलवानों ने भी हिस्सा (vinesh phogat political party) लिया और उन्हें व्यापक समर्थन मिला। यह विरोध महिला पहलवानों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लड़ाई के रूप में देखा गया, जिसमें विनेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी।

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result Live: ECI के मु‍ताबिक BJP 50, कांग्रेस 35, अन्य 5 पर आगे; पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में

vinesh phogat Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 2024 haryana assembly election winning candidates list constituency-wise haryana vidhan sabha winning candidates list 2024 winning candidates list of haryana assembly election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवारों की सूची julana election result 2024 vinesh phogat political party vinesh phoghat phogat election result
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें