/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/Ujjain-News-87.jpg)
Vikrant Bhuria: इंडियन नेशनल कांग्रेस की युवा इकाई इंडियन यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में अफवाह फैली है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि श्रीनिवास बीवी की जगह एमपी के आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि वायरल दावा गलत है। इंडियन यूथ कांग्रेस ने कोई लेटर जारी नहीं किया है न ही इस बदलाव की मीडिया में कोई जानकारी दी है। बता दें विक्रांत भूरिया पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी आदिवासी समाज पर अच्छी पकड़ है।
झाबुआ से विधायक विक्रांत भूरिया पार्टी के प्रमुख आदिवासी नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया एक प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं, और अब कांग्रेस ने एक आदिवासी नेता को राष्ट्रीय स्तर पर युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर खबरें चल रहीं हैं। हालांकि यूथ कांग्रेस ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है। विक्रांत भूरिया ने 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में झाबुआ की आरक्षित सीट से जीत हासिल की। सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर भी वायरल हो रहा है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Super Kitchen hacks: घर के नलों पर बने पानी के जिद्दी दाग मिनटों में होंगे ख़त्म, बस अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग हैक्स
आदिवासियों पर अच्छी पकड़
विक्रांत का मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में दबदबा है, जो उनके प्रभावशाली नेतृत्व को दर्शाता है। हालांकि, उनके पिता कांतिलाल भूरिया को 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए कई बड़े विरोध प्रदर्शन किए हैं, जो उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें