Advertisment

Vijayadashami 2023: गैरिसन ग्राउंड जबलपुर में आर्मी ने पहली बार किया सैन्य शस्त्र पूजा, हथियार प्रदर्शनी का आयोजन

Vijayadashami 2023: भारतीय सेना अयोध्या निर्माण के साथ-साथ थल सेवा की सबसे बड़ा बेस का मुख्यालय मध्य भारत एरिया जबलपुर में स्थापित है।

author-image
Bansal news
Vijayadashami 2023: गैरिसन ग्राउंड जबलपुर में आर्मी ने पहली बार किया सैन्य शस्त्र पूजा, हथियार प्रदर्शनी का आयोजन

जबलपुर से अमित सोनी की रिपोर्ट।

Vijayadashami 2023: भारतीय सेना के आयुध निर्माण के साथ-साथ थल सेना की सबसे बड़ा बेस का मुख्यालय मध्य भारत एरिया जबलपुर में स्थापित है। 54 साल के इतिहास में यह पहला मौका था कि जब जम्मू कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ने शस्त्र पूजा गैरिसन ग्राउंड में आम जनता के बीच की गई। साथ ही हथियारों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Advertisment

publive-image

प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की इस प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बाकायदा आर्मी के जवानों द्वारा आम जनता को वाकिफ कराया गया कि भारत की वीर सी किन हथियारों के साथ दुश्मनों से लोहा लेती है। जम्मू कश्मीर राइफल्स के जवानों द्वारा हथियारों के बारे में जानकारी की चाह और उसका उपयोग किस तरह से करते हैं आम लोगों को बताया गया।

गैरिसन ग्राउंड में हुआ आयोजन

प्रदर्शित हथियारों में राइफलें, मशीन गन, ग्रेनेड और भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य परिष्कृत उपकरण शामिल थे। इसके अलावा, कुशल सैनिकों ने विभिन्न हथियारों और उपकरणों का उपयोग करने का तरीका भी बताया।

publive-image

भारतीय सेवा देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को धूमधाम से बनती है यह पहला मौका था था जब गैरिसन ग्राउंड में जनता के बीच हथियारों का प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

Advertisment

शस्त्र पूजा कर देवी शक्ति से लिया आशीर्वाद

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि और विजयदशमी उसी भावना को जीवित रखते हुए, गैरीसन ग्राउंड में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास ने पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा की और देवी शक्ति से भारतीय सेना की सफलता और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

देशभक्ति की भावना को किया जागृत

उन्होंने उपस्थित सैनिकों को इस आयोजन के लिए शाबाशी दी और इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन बेहद सफल रहा और इससे सभी नागरिकों में भारतीय सेना के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना को जागृत करने में सफल रहा ।

publive-image

सैनिकों के लिए अपने कौशल और उपकरणों को जनता के सामने प्रदर्शित करना एक गौरान्वित क्षण बना और इस आयोजन के लिए उन्हें हर तरफ से सराहना मिली।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MP Congress Third List: कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट जारी, आमला से मनोज मालवे को दिया टिकट

Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj Ka Panchang: मंगलवार को इतने रहेगा गण्ड योग, क्या आप कर पाएंगे शुभ काम, पढ़ें आज का पंचांग

Advertisment

Dussehra 2023 Wishes: दशहरा पर्व पर अपनों को भेजें ये संदेश, विजयदशमी का मनाएं जश्नVijayadashami 2023

Vijayadashami 2023, Jabalpur Army Arms Pooja, Jabalpur News, MP News, Dussehra 2023, Arms Pooja, विजयादशमी 2023, जबलपुर सेना शस्त्र पूजा, जबलपुर समाचार, एमपी समाचार, दशहरा 2023, शस्त्र पूजा

MP news jabalpur news Vijayadashami 2023 Dussehra 2023 Arms Pooja Jabalpur Army Arms Pooja
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें