Advertisment

Vijay Diwas 2023: इंडियन आर्मी के संघर्ष और साहस की दास्तान है विजय दिवस, जानें कैसे हुआ था नए देश बांग्लादेश का निर्माण

आज के दिन ही 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे।पूर्वी पाकिस्तान से नए देश बांग्लादेश को बनाया गया।

author-image
Bansal News
Vijay Diwas 2023: इंडियन आर्मी के संघर्ष और साहस की दास्तान है विजय दिवस, जानें कैसे हुआ था नए देश बांग्लादेश का निर्माण

Vijay Diwas: भारत देश के लिए कई दिवस इतिहास के गाथाओं में याद किए जाते है ऐसे में 16 दिसंबर की तारीख विजय दिवस ( Vijay Diwas) के नाम पर दर्ज है आज के दिन ही 16 दिसंबर 1971 की दोपहर को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे। जहां से पूर्वी पाकिस्तान से नए देश बांग्लादेश को बनाया गया। इस वजह से इस दिवस की खासियत है।

Advertisment

आम चुनाव के बाद शुरू संघर्ष

यहां पर साल 1970 की बात है इस समय के दौरान पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न हुए थे इस चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान आवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर रहमान लोकप्रिय होकर उभरे। जिन्होंने सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया था। लेकिन यहां पर अचड़न बने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जुल्फिकार अली भुट्टो जिन्होंने पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान के लोगों को एक-दूसरे के इलाके में दखल देने पर मना किया था। इस दौरान तनाव इतना पनपा कि अत्याचार बढ़ने लगें।

[caption id="" align="alignnone" width="640"]Image बांग्लादेश बना था नया देश[/caption]

इस दौरान पाकिस्तान आवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पू्र्वी पाकिस्तान के लोगों की नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने पश्चिमी पाकिस्तान की सत्ता के खिलाफ आंदोलन करना शुरू कर दिया। लोग भागने लगे और हालात बदतर हो चले थे।

Advertisment

भारत में लोगों ने ली शरण

पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने जान बचाने के लिए भारत में घुसपैठ कर ली थी इसके चलते लोगों की तादाद बढ़ने लगी थी। पूर्वी पाकिस्तान की सीमा से लगे भारतीय राज्यों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख लोगों ने उस वक्त भारत में शरण ली थी। इस दौरान 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला कर दिया।

यहां पर उस दौरान भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी जिन्होंने इस घटना और पाकिस्तान से होते हमले को लेकर युद्ध की घोषणा भी की। दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया। हमला बढ़ता देख अहम हिस्सों पर बमबारी की। 5 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर बमबारी करके पाकिस्तानी नौसेना के मुख्यालय को खत्म कर दिया। कहा जाता है कि 1971 के युद्ध में करीब 3 हजार 900 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

Image

16 दिसंबर को बना था देश बांग्लादेश

आपको बताते चलें, हमले के बाद वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के लिए इस दिन 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया गया तो वहीं पर पूर्वी पाकिस्तान को भारत और पाकिस्तान से अलग बांग्लादेश के नाम से नया देश बनाया गया। इस तरह से पाकिस्तान से अलग होकर नया देश बांग्लादेश बना है जो मुस्लिम बहुल देश है। इस दिन ही पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने हार कबूल की थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें

IND Vs SA 3rd T20 Today: आज हार से बचने उतरेगा भारत, वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

CG News: बलरामपुर में गन्ना खेत के चारों ओर लगाया करंट, चपेट में आने से हाथी की मौत

India Weather Update: देश के कई इलाकों में बढ़ रही ठंड, जानें कैसा रहेगा आज देश का मौसम

Advertisment

CG Weather Update: अम्बिकापुर में 8 डिग्री पर पहुँचा न्यूनतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP के इस जिले में है चमत्कारी कुंड, ठंड में भी रहता है गरम पानी, चर्म रोग सकते कई बीमारियों मिलती है राहत!

Vijay Diwas, Indian Army, Janna Jaruri Hai, North Pakistan, Bangladesh

Bangladesh Indian Army Janna Jaruri Hai Vijay Diwas North Pakistan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें