Advertisment

Tran Duc Loi : सोने की कार-बाइक से घूमता है ये Tik Tok स्टार, पहनता है 2 किलो सोना

Tran Duc Loi : सोने की कार-बाइक से घूमता है ये Tik Tok स्टार, पहनता है 2 किलो सोना vietnams tik tok star tran duc loi wears 2 kg of gold vkj

author-image
deepak
Tran Duc Loi : सोने की कार-बाइक से घूमता है ये Tik Tok स्टार, पहनता है 2 किलो सोना

Tran Duc Loi : दुनिया में ऐसे कई कलाकार है जो टिकटॉक पर अपने कंटेंट को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते है। आज हम आपकों एक ऐसे टिकटॉक स्टार से मिलवाने जा रहे है जो 2 किलो सोना पहनता है। वह सोने का नेकलेस और अपने हाथों में 10 सोने की अंगूठ, गले में भारी भरकम चेन और बड़ा ब्रेसलेट भी पहनता है। उसके पास एक सोने की घड़ी भी है। इतना ही उसकी कार और बाइक पर भी सोना है। जी हां हम बात कर रहे है वियतनाम के रहने वाले टिकटॉक स्टार की।

Advertisment

किलों के हिसाब से पहनता है गोल्ड

वियतनाम के अन गियांग प्रोविंस के रहने वाले ट्रान डुक लोई मशहूर टिक टॉक स्टार है। ट्रान डुक लोई को सोना पहनने का काफी शौक है। वह किलों के हिसाब से सोना पहनते है। खबरों के अनुसार ट्रान डुक लोई की कार और बाइक पर भी सोना जड़ा हुआ है। ट्रान डुक लोई का कहना है कि वह फेंग सुई को मानते है।

जानवरों को बेचने का व्यापार करते है ट्रान

ट्रान डुक लोई अपने देश में बेशकीमती जानवारों को बेचने का काम कारते है। जिनमें दक्षिणी अमेरिकी छिपकली समेत कई महंगे जानवर होते है। ट्रान डुक लोई का मानना है कि सोना पहनना उनके व्यापार के लिए काफी लकी साबित हुआ है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा सोना पहने।

ट्रान पहनते है ये ज्वेलरी

ट्रान डुक लोई वैसे तो पहले कम सोना पहनते थे, लेकिन उन्होने धीरे-धीरे सोना बढ़ा दिया और सोना पहनना उनकी आदत बन गई। खबरों के अनुसार ट्रान डुक लोई के पास करीब 2 किलों से ज्यादा सोना है। जिनमें उनके पास 10 अंगूठियां, 25 ग्राम का एक नेकलेस और एक ब्रेसलेट भी है। आपकों बता दे कि भारत के मशहूर गायक बप्पी लहरी भी कई किलो सोना पहनते थे। उनका हाल ही में निधन हो गया है।

Advertisment
lifestyle Vietnam 2 kg gold jewellery gold car bike gold obsessed man gold obsessed man Tran Duc Loi Golden Man in India Golden Man Lifestyle golden man Tran Duc Loi tik tok star Tran Duc Loi tik tok Viral Video’s Tran Duc Loi Tran Duc Loi Lifestyle Tran Duc Loi Video’s Tran Duc Loi Viral Video s Vietnam tik tok star ट्रान डुक लोई
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें