Advertisment

Vidisha News : सरकारी स्कूल में मजार नुमा चबूतरा बनाने के मामले में प्राचार्य निलंबित

author-image
Preeti Dwivedi
Vidisha News : सरकारी स्कूल में मजार नुमा चबूतरा बनाने के मामले में प्राचार्य निलंबित

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा Vidisha News  जिले के एक सरकारी स्कूल में बने मजार नुमा चबूतरे से स्थानीय अधिकारियों और स्कूल के प्राचार्य के बीच विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में जांच के बाद स्कूल प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि सीएम राइज स्कूल कुरवाई में मजार नुमा चबूतरा निर्माण की जानकारी के बारे में स्थानीय मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल में नियमित रूप से राष्ट्रीय गीत और सरस्वती वंदना होती है।
उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में नमाज अदा किए जाने की शिकायत भी निराधार है। हालांकि, जांच रिपोर्ट में स्कूल में मजार निर्माण की बात सही पाई गई। एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लोक शिक्षण निदेशालय (डीपीआई) ने प्राचार्य शाहीन फिरदौस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उनके निलंबन के आदेश जारी किए। जांच रिपोर्ट में मजार के निर्माण के लिए प्राचार्य को जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, स्कूल प्राचार्य के करीबी सूत्रों ने कहा कि मौजूदा मजार की उन्होंने केवल मरम्मत करवाई है और यह नया निर्माण नहीं है। विदिशा जिलाधिकारी भार्गव ने कहा कि सीएम राइज स्कूल, कुरवाई में बने चबूतरे को तोड़ने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। वहीं, स्कूल प्राचार्य शाहीन फिरदौस ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कब्रें बहुत पुरानी हैं और मैंने कोई नया निर्माण कार्य नहीं कराया है।

Advertisment
News hindi news latest hindi news mp latest news Breaking News MP Breaking News bhopal news in hindi madhya pradesh mp news in hindi today news bhopal latest news bhopal news Education Minister BREAKING HINDI NEWS breaking news in hindi news in hindi hindi news live MP news "articleSection madhya pradesh news madhya pradesh news live mp hindi news Live Hindi News MP Live news bhopal latest news bhopal samachar top news Live News Hindi Bhopal news live MP news live Live News MP today news madhya pradesh samachar vidisha news Hindi News Breaking CM Rise school Madhya Pradesh today news MP govt Madhya Pradesh india bhopal news mp madhya pradesh latest news today madhya pradesh news aaj ki live breaking news live news in hindi madhya pradesh news 2022 school education department mp cm rise school news Controversial Structure Kurwai News Latest Madhya Pradesh Photographs Latest Madhya Pradesh photos Madhya Pradesh Images Madhya Pradesh Photos Mazar shahina firdous Structure vidhisa news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें