Advertisment

Vidisha News : लटेरी में 7 साल का मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी, सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान

Vidisha News : लटेरी में 7 साल का मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी, सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान vidisha-news-7-year-old-boy-falls-into-borewell-in-loteri-rescue-continues-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Vidisha News : लटेरी में 7 साल का मासूम बोरवेल में गिरा,  रेस्क्यू जारी,  सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान

विदिशा। Vidisha News विदिशा के पास लटेरी में खेत में स्थित 60 फीट गहरे बोरबोल में एक 7 साल का मासूम गिर गया है। mp breaking news जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी है। आपको बता दें घटना लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव की हैं। जहां एक खेत के बोरबेल में मासूम गिरा है। जानकारी के अनुसार बच्चे को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तकनी​की साधनों की मदद से बच्चे पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उसे पाइप के माध्यम से आक्सीजन भी दी जा रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि, हादसे  का शिकार 7 वर्षीय बच्चे का नाम लोकेस अहिरवार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लोकेश के माता पिता खेत में मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को सुबह जब वे लोकेश खेत में चना कटाई करने का कार्य करने गए थे। वहीं लोकेश अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ खेत की पाल पर खेल रहा था। जानकारी के अनुसार इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया, जिससे डरकर सभी बच्चों ने दौड़ लगा दी। सभी बच्चे घबराकर अलगअलग भागने लगे। वहीं लोकेश ने नजदीक के धनिये के खेत में दौड़ लगाई। जहां खेत में खुले पड़े दो फीट चौढ़े और करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में वह जा गिरा।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आज दिन में ग्यारह-साढ़े ग्यारह बजे लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी गांव के बोरवेल में सात साल के लोकेश पुत्र दिनेश ग्राम बंदीपुर के गिरने की सूचना मिलते ही बचाव हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। लोकेश पुत्र दिनेश ग्राम बंदीपुर के गिरने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बोरवेल के चारों तरफ प्रबंध किए गए हैं।

MP Breaking News vidisha news Vidish News vidisha collector
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें