Advertisment

Vidisha Bus Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी,12 यात्री घायल, 4 भोपाल रेफर

इंदौर से जबलपुर Vidisha Bus Accident जाने वाले मार्ग पर आज सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है

author-image
Bansal News
Vidisha Bus Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी,12 यात्री घायल, 4 भोपाल रेफर

विदिशा। इंदौर से जबलपुर Vidisha Bus Accident जाने वाले मार्ग पर आज सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मवेशी को बचाने के चलते आज सुबह एक यात्री बस पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

25 यात्री थे सवार.
बताया जा रहा है कि बस में 25 यात्री सवार थे। बस पलटने से 12 लोग घायल हो गए जबकि 4 गम्भीर यात्रियों को भोपाल रेफर किया।यात्रियों के मुताबिक बस की हेड लाइट नहीं जल रही थी, फिर भी ड्राइवर तेज और लहराकर चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। वहीं बस पलटने से उसके कांच टूटे जो यात्रियों शरीर में जाकर लगे। खून से लथपथ यात्रियों को डायल हंड्रेड वाहन और 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। इस दौरान डॉक्टरों को दमोह के एक यात्री अतुल राजपूत का पैर तक काटना पड़ा।

ये यात्री घायल हुए
बस में करीब 25 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से 14 घायल हुए हैं। घायलों में सागर के सदर बाजार निवासी प्रतीक चौकसे, ओम चौकसे, सतना के मनीष गुप्ता, इंदौर सांवरिया नगर निवासी उमेश असाटी, दमोह की विद्या ठाकुर, मीना, मालती और अतुल राजपूत, दमोह अभाना गांव के प्रभात नामदेव, छतरपुर जिला बमीठा गांव के धीरज जैन, झालावाड़ राजस्थान निवासी युवराज शर्मा एवं एक अन्य यात्री शुभम, शैलेंद्र लोधी भी घायल है।

Vidisha Bus Accident news Vidisha Bus Accident passengers bus 4 referred to Bhopal 12 passenger injured
Advertisment
चैनल से जुड़ें