Advertisment

Vidhansabha Satra: विधानसभा के भरे सदन में कांग्रेस विधायक ने उतारे कपड़े, फिर हुआ हंगामा, जानें क्यों हुआ बवाल

author-image
Bansal News
Vidhansabha Satra: विधानसभा के भरे सदन में कांग्रेस विधायक ने उतारे कपड़े, फिर हुआ हंगामा, जानें क्यों हुआ बवाल

भोपाल। विधानसभा का मॉनसून सत्र जारी है। यहां मंगलवार को भी कार्यवाही में जमकर हंगामा हुआ है। हद तो तब हो गई जब एक कांग्रेस विधायक ने भरे सदन में अपने कपड़े उतार दिया। कपड़े उतारते ही सभी का ध्यान विधायक की तरफ गया। दरअसल मंगलवार को विधानसभा मॉनसून सत्र की कार्यवाही जारी थी। इसी दौरान कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने अपने कपड़े उतार दिए। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने सदन में बाढ़ के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। विधानसभा परिसर में ही अपना कुर्ता उतार दिया। बाबू जंडेल ने कहा कि उनके क्षेत्र की जनता के पास कपड़े नहीं हैं तो वो खुद कैसे कपड़े पहनें। उन्होंने आगे कहा कि मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से बाढ़ आ। इसके बाद भी सरकार ने नहीं, शहर के समाज सेवियों ने व्यवस्था संभाली। महिलाओं के पास कपड़े नहीं थे, उनके लोगों ने कपड़े भिजवाए।

Advertisment

विधानसभा परिसर में मचा बवाल..

जंडेल ने कहा कि उन्हें विधानसभा में अपनी बात रखने की अनुमति विधानसभा अध्यक्ष ने नहीं दी। इस कारण वह अपना विरोध जता रहे हैं। जंडेल के कुर्ता उतारते ही विधानसभा परिसर में बवाल मच गया। लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद जंडेल विधानसभा परिसर में बिना कुर्ते के ही घूमते रहे। गौरतलब है कि मप्र विधानसभा में मंगलवार को भी सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पास कर दिये गए। वहीं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सदन में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इन शब्दों के प्रयोग पर रोक लगने के बाद भी इनका इस्तेमाल नहीं रुका।

मानसून सत्र 2 दिन में खत्म मानसून सत्र मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश विधानसभा मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल समाचार अनुपूरक बजट vidhayak jandel Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP NEWS Live Updates MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news madhya pradesh Madhya jandel Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news congress mla babulal jandel ne utare kapde congress mla babulal jandel bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal latest news bhopal babulal jandel
Advertisment
चैनल से जुड़ें