Advertisment

Vidhan Sabha Election - 2022 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता फिर से भाजपा को अपना अशीर्वाद देगी: नड्डा

Vidhan Sabha Election - 2022 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता फिर से भाजपा को अपना अशीर्वाद देगी: नड्डा Vidhan Sabha Election - 2022: People will again give their blessings to BJP in the assembly elections of five states: Nadda

author-image
Bansal News
Vidhan Sabha Election - 2022 :  पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता फिर से भाजपा को अपना अशीर्वाद देगी: नड्डा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद विश्वास जताया कि इन चुनावों में एक बार फिर उनकी पार्टी को ‘‘प्रचंड बहुमत’’ के साथ जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने सिलिसलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पुनः जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और सेवा एवं विकास के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।’’

Advertisment

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा और इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।नड्डा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा बताए गए कोविड और अन्य सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी ताक़त से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें।जिन पांच राज्यों में आज चुनाव के कार्यक्रमों की घोषण की गई, उनमें पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में भाजपा की सत्ता है।

पंजाब में कांग्रेस का शासन है। भाजपा का इस संवेदनशील राज्य में लंबे समय तक अकाली दल के साथ गठबंधन रहा लेकिन पिछले साल तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के मुद्दों पर यह गठबंधन टूट गया था। भाजपा ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले अकाली दल के एक धड़े से गठबंधन किया है। भाजपा महासचिव तुरुण चुग ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और पांचों राज्यों में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

vidhan sabha election 2022 uttar pradesh assambly election opinion poll 2022 up vidhan sabha election 2022 up elections 2022 up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 bjp up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 punjab election 2022 Nadda ktr vs jp nadda ktr counter to jp nadda ktr comments on jp nadda jp-nadda jp nadda vs kcr jp nadda speech jp nadda rally live jp nadda press meet jp nadda on kcr jp nadda on cm kcr jp nadda live jp nadda latest jp nadda hyderabad tour jp nadda hyderabad jp nadda fire on kcr jp nadda comments on kcr jp nadda candle rally jp nadda called shantanu thakur elections 2022 election 2022 BJP President JP Nadda BJP National President JP Nadda BJP JP Nadda 2022 election opinion poll
Advertisment
चैनल से जुड़ें