Advertisment

Video: GF को प्रपोज करने के लिए शख्स ने खुद को लगाई आग

author-image
Bansal News
Video: GF को प्रपोज करने के लिए शख्स ने खुद को लगाई आग

इश्क में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, यहां तक की जान भी दे देते हैं। लेकिन एक बंदे ने जो किया उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स खुद को आग लगाकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है।

Advertisment

प्यार में लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यहां तक की जान देने से भी नहीं घबराते। एक ऐसा ही ताजा मामला लंदन में सामने आया है। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऐसा काम किया जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, शख्स का नाम रिकी एश है। जनाब पेशे से स्टंटमैन हैं। बताया जा रहा है कि वह इस तरह का खतरनाक स्टांट पिछले 27 वर्षों से कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CDxEbphAKRZ/?utm_source=ig_web_copy_link

GF को सरप्राइज देने के लिए किया खतरनाक स्टंट

बताया जा रहा है कि रिकी एश अब अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट किया। यह स्टंट पूरी तैयारी के साथ किया गया था, जिस कारण उसे कुछ नहीं हुआ। बता दें कि रिकी की गर्लफ्रेंड कैटरीना पेशे से नर्स हैं और दोनों की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें