Advertisment

Vice President Mimicry: MP पहुंचा उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद, इंदौर में बीजेपी ने किया प्रर्दशन; फूंका राहुल गांधी का पुतला

देशभर में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी (Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee) और उनके साथियों की निंदा हो रही है.

author-image
Bansal news
Vice President Mimicry: MP पहुंचा उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद, इंदौर में बीजेपी ने किया प्रर्दशन; फूंका राहुल गांधी का पुतला

Vice President Mimicry:देशभर में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी (Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee) और उनके साथियों की निंदा हो रही है. अब उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और अन्य लोग बयान दे रहे हैं. देशभर में बीजेपी विरोध कर रही है.

Advertisment

भोपाल में भी राज्यसभा मिमिक्री कांड (Rajya Sabha mimicry scandal) पर बवाल हुआ. यहां भाजपा(BJP) के बड़े नेता कार्यकर्ताओं के विरोध में शामिल हुए और कल्याण बनर्जी समेत राहुल गांधी (Rahul Gandhi)का पुतला(Effigy) दहन किया. इसके साथ ही इस कृत्य की निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की.

संबंधित खबर 

Vice President News: संसद में किस सांसद की हरकत पर आगबबूला हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, राहुल गांधी को भी लिया आड़े हाथ

भोपाल में भी किया विरोध

भोपाल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री(Vice President Mimicry) को लेकर बीजेपी(BJP) कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर विरोध किया. इस दौरान भाजपा आला नेता इसमें शामिल हुए. रोशनपुरा में हुए प्रदर्शन में कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला जलाया.

Advertisment

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए. इसमें कार्यकर्ताओं ने जनकर नारेबाजी की.

रोशनपुरा चौराहे पर किया प्रदर्शन

रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन (Demonstration at Roshanpura intersection) के दैरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जबतक कांग्रेस माफी नही मांगती तब तक सड़कों पर प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को पागल तक बता दिया. शीतकालीन सत्र(Winter Session) में सस्पेंड किए सांसद संसद में धरना दे रहे थे. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस(TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री(Vice President Mimicry) करनी शुरू कर दी.

उनके पास बैठे सांसद ठहाके लगाने शुरू कर दिए और इसका वीडियो भी बनाया.

कई नेताओं ने बताया शर्मनाक

इस पूरे मामले का कई अन्य लोगों ने भी वीडियो बनाया एक वीडियो में कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी का मिमिक्री(Vice President Mimicry) करते वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं. इस घटना को उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने शर्मनाक बताया.

इसके बाद से ही देशभर में इस मामले की चर्चा है और लोग अपने अपने तरीके से इसका विरोध भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इन कांग्रेस नेताओं को अयोध्या राम मंदिर के लिए न्यौता

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट होगा पेश

Top News Today: महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस खंडवा में ट्रक से टकराई; 1 यात्री की मौत, 8 घायल, शराब नीति केस: ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए भेजा समन

New variant of Covid-19 JN.1: कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 ने मचाया देश में हड़कंप, तीन राज्यों में फैला; अब तक 21 केस मिले

Pakistan News: नवाज शरीफ का बड़ा दावा, कहा भारत नहीं है पाकिस्तान की हालत का जिम्मेदार

 

video viral Vice President Mimicry tmc mp Rahul Gabdhi Effify Mimicry Controversy Loksabha Winter Session Jagdeep Dhankar Demonstration at Roshanpura intersection BJP Vs Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें