Advertisment

पिछले साल भी किसान आंदोलन, इस साल भी... उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूछा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल

Vice President Jagdeep Dhankar: किसानों के प्रति भारत सरकार के रवैये पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सवाल उठाए हैं।

author-image
Kushagra valuskar
पिछले साल भी किसान आंदोलन, इस साल भी... उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूछा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल

Vice President Jagdeep Dhankar: किसानों के प्रति भारत सरकार के रवैये पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने शिवराज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कृषि मंत्री जी आपका हर पल भारी है।

Advertisment

जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मेरा आपसे आग्रह है और संविधान के तहत दूसरे पद पर विराजमान शख्स आपसे अनुरोध कर रहा है।' कृपया मुझे बताइए कि किसानों से क्या वादा किया गया था? पिछले साल भी आंदोलन था। इस साल भी किसान आंदोलन है। उन्होंने मुंबई में केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह के दौरान ये बात कहीं।

यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, गुरुवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

उपराष्ट्रपति ने उठाए सवाल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहा कि किसानों से किया गया वादा क्यों नहीं निभाया गया। वादा निभाने के लिए सरकार क्या कर रही है। हम कुछ कर नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया है कि समाधान बातचीत से निकल सकता है।' ऐसे में किसानों की समस्या दूरी की जानी चाहिए। विकसित देश बनाने के लिए हर नागरिक की आय में वृद्धि करनी होगी।

Advertisment

भारत को बदलते हुए देखा

उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार भारत को बदलते देखा है। विकसित भारत हमारा सपना नहीं लक्ष्य है। दुनिया में भारत इतनी बुलंदी पर नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के शीर्ष नेताओं में गिना जाता है। अगर ऐसा है तो देश का किसान परेशान क्यों है। कौन हैं वो लोग जो कहते हैं कि किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि धन्यवाद महामहिम उपराष्ट्रपति जी आपने किसानों के पक्ष में आवाज उठाई है। किसानों से किया गया वादा पूरा क्यों नहीं किया गया, ये सवाल हमेशा विपक्ष ने उठाया। क्या उपराष्ट्रपति सदन की आसंदी से ये सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका को संभल जाने से पुलिस ने रोका: राहुल ने कहा-मैं पुलिस की गाड़ी में चलने को तैयार, दिल्ली-UP बॉर्डर पर जाम

Advertisment
शिवराज सिंह चौहान जगदीप धनखड़ top stories top news Shivraj Singh Chouhan jagdeep dhankhar hindi news farmer news
Advertisment
चैनल से जुड़ें