Advertisment

MP elections 2023 के दिग्‍गज, जानिए मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से जुड़ी खास बातें

साल 2020 में हुई सियासी उठक-पठक में सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

author-image
Bansal News
MP elections 2023 के दिग्‍गज, जानिए मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से जुड़ी खास बातें

MP elections 2023: साल 2020 में हुई सियासी उठक-पठक में सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके पहले उन्‍हें कांग्रेस की सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया था। मार्च 2020 में बहुम‍त नहीं होने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

Advertisment

आज हम इस लेख में आप को बीजेपी नेता डॉ. प्रभुराम चौधरी के जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में जानकारी दे रहे हैं।

डॉ. चौधरी का जीवन परियच

रायसेन जिले के माला गांव में डॉ. प्रभुराम चौधरी का जन्‍म हुआ था। साथ ही वह एक किसान परिवार से तलुक रखते हैं। उन्‍होने डॉक्टरी में MBBS की डिग्री ली है।

2020 में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद साल 2020 में उपचुनाव हुआ। वहीं कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले डॉक्टर प्रभुराम चौधरी को बीजेपी ने साँची विधानसभा से अपना प्रत्‍याशी बनाया था।

Advertisment

उपचुनाव में उन्‍होने करीब 64 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी को हराया था और सबसे अधिक वोट हासिल करने का एक नया रिकॉर्ड मनाया। साथ ही शिवराज सरकार में उन्‍हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

डॉ. प्रभुराम चौधरी का राजनीति करियर

1. 1985 में डॉ. प्रभुराम चौधरी पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्‍होने भाजपा नेता डॉ. गौरीशंकर शेजवार को भारी वोटों हराया था।

2. डॉ. प्रभुराम चौधरी को 1989 में मोतीलाल वोरा सरकार में मात्र 9 महिने के लिए संसदीय सचिव बनाया गया था। साथ ही 1990 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Advertisment

3. साल 1993 और 1998 में डॉ चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हे दोनों बार ही करारी हार का सामना

4. डॉ. चौधरी 2005 में जिला पंचायत सदस्य के साथ ही कृषि समिति के सभापति रहे।

5. 2008 में उन्हें कांग्रेस टिकट मिला, जिसके बाद उन्‍होने बीजेपी नेता डॉ. शेजवार को चुनाव हरा दिया और विधानसभा पहुंचे। 2013 के चुनाव में डॉ. चौधरी 21 हजार के बड़े अंतर से डॉ. शेजवार से चुनाव हार गए।

Advertisment

6. 2020 में डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। साथ ही उपचुनाव में बीजेपी ने उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार बनाया था। फिलहाल वह बीजेपी सरकार में कैबीनेट मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra News: औरंगाबाद का नया नाम छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद अब धाराशिव, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Petrol Pump Service: पेट्रोल पंप पर फ्री में ले सकते हैं इन 6 सुविधाओं का मजा, जानें इनके बारे में?

Advertisment

SIIMA Awards 2023: दुबई में अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन, जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने जीता दिल

Chhattisgarh News: पुलिस विभाग ने 28 एसआई का किया प्रमोशन, अब होंगे इंस्पेक्टर, यहां देखे अफसरों की लिस्ट

Korba News: थर्मल ड्रोन कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, वन विभाग ने भेजा प्रस्‍ताव

Advertisment

MP Election 2023, Minister Dr. Prabhuram Chaudhary, Sanchi Assembly, Assembly Election 2023, MP News, MP BJP, MP Congress, मप्र चुनाव 2023, मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, साँची विधानसभा, विधानसभा चुनाव 2023, मप्र न्‍यूज, मप्र बीजेपी, मप्र कांग्रेस

साँची विधानसभा विधानसभा चुनाव 2023 मप्र बीजेपी मप्र कांग्रेस मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी Sanchi assembly MP news MP election 2023 mp congress mp bjp Minister Dr. Prabhuram Chaudhary Assembly Election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें