Advertisment

CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए नंदकुमार साय से जुड़ी खास बातें

आदिवासी नेता नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बढ़ा चहरा हैं। उन्होने हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

author-image
Bansal news
CG Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए नंदकुमार साय से जुड़ी खास बातें

CG Election 2023: आदिवासी नेता नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बढ़ा चहरा हैं। उन्होने हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यहां नंदकुमार साय से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisment

कौन हैं नंदकुमार साय

नंदकुमार साय का जन्‍म 1946 में छत्तीसगढ़ के भगोरा गांव में हुआ था। उस समय यह गांव रायगढ़ जिले में आता था। जो विभाजित होने के बाद जशपुर जिले में आने लगा।

उन्‍होने पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है। साथ ही तहसीलदार के पद पर नौकरी की और बाद में नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश कर लिया। वे एनईएस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नशे के लिए छेड़ा अभियान

नंदकुमार शुरू से ही नशे के विरोधी हैं। उनका राजनीति में प्रवेश करना भी यह एक बड़ा कारण बताया जाता है। साय ने आदिवासी समुदाय में नशे से बिगड़ते हालातों को देखते हुए नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था।

Advertisment

समाज के लोगों ने उन्हे तर्क दिया कि जैसे खाने में नमक है, उसी तरह उनके लिए शराब है। जिसके चलते साय ने नमक खाना ही छोड़ दिया।

साय का राजनीतिक करियर

- नंदकुमार साय को 1972 में पहली बार एनईएस कॉलेज में छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया।

- 1988 में मध्यप्रदेश भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाए गए।

- साय ने 1977 में पहली बार चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्‍हें 1985 और 1998 में भी विधायक निर्वाचित किया गया।

Advertisment

- नंदकुमार 1989 में पहली बार रायगढ़ लोगसभा सीट से सांसद चुने गए। 1996 में दोबारा रायगढ़ से ही सांसद निर्वाचित हुए। साथ ही बाद में मध्यप्रदेश से विभाजित कर छत्तीसगढ़ को नया राज्य बना दिया था। जिसके बाद वह साल 2004 में सरगुजा से सांसद चुने गए।

- सन् 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्षी नेता रहे।

- साय को 2009 में राज्यसभा सांसद निर्वाचित किया गया था।

- मोदी सरकार ने उन्हें 2017 में अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया।

ये भी पढ़ें:

CG Election 2023: कौन हैं टीएस सिंहदेव, यूपी में जन्‍म,मप्र में पढ़ाई और छग सियासत में दबदबा

Advertisment

CG Election 2023: जानिए पूर्व सीएम डॉ. रमन कुमार से जुड़ी खास बातें, UN भी कर चुका है सराहना

CG election 2023: अंबिकापुर में इन जातियों का है दबदबा, जानिए क्‍या हैं चुनावी मुद्दे?

CG Election 2023: CM अरविंद केजरीवाल की गारंटी घर-घर पहुंचाने की तैयारी, “आप” ने बनाई ग्राम समितियां

CG Election 2023: पाटन विधानसभा सीट पर इस बार चाचा और भतीजा आमने-सामने, सियासी पारा हुआ हाई

 CG Election 2023, Nandkumar Sai, BJP, INC, Assembly Elections 2023,विधानसभा चुनाव 2023, नंदकुमार साय, बीजेपी

bjp inc बीजेपी assembly elections 2023 cg election 2023 नंदकुमार साय विधानसभा चुनाव 2023 Nandkumar Sai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें