Advertisment

Arun Singh passes away: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अरुण सिंह का निधन

कांस्य पदक विजेता अरुण सिंह बरहाट का 29वीं मास्टर्स राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए यहां पहुंचने के बाद निधन हो गया।

author-image
Bansal News
Arun Singh passes away: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अरुण सिंह का निधन

जालंधर। Arun Singh passes away विश्व ‘वेटरन्स’ चैंपियनशिप (2023) के कांस्य पदक विजेता अरुण सिंह बरहाट का 29वीं मास्टर्स (अधिक उम्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता) राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए यहां पहुंचने के बाद निधन हो गया। वह 77 साल के थे।

Advertisment

अंतिम संस्कार मंगलवार को जोधपुर में होगा

उनके परिवार में बेटी आत्मिका, दामाद और दो पोतियां है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गृह नगर जोधपुर में किया जाएगा। अरुण सिंह राजस्थान के अपने साथियों के साथ रविवार को जालंधर पहुंचे थे। Arun Singh passes away उन्हें सोमवार से शुरू होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में भाग लेना था।

यह भी पढ़ें- CG Teacher Arrested: बच्ची को चार दिन बाथरूम में बंद रखा, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

अरुण को होटल पहुंचने के बाद शाम को स्टेडियम जाना था लेकिन कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उनके दोस्तों ने होटल के कर्मचारियों की मदद मांगी। दरवाजा खुलने पर उन्होंने अरुण सिंह को असहज स्थिति में पाया और Arun Singh passes away उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

माना जा रहा है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। अरुण सिंह एक जुनूनी टेबल टेनिस खिलाड़ी थे और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वह नियमित तौर पर राष्ट्रीय ‘वेटरन्स’ चैंपियनशिप में खेलते थे। Arun Singh passes away जहां उन्होंने कई पदक जीते।

यह भी पढ़ें- आज का मुद्दा: हार की याद अब क्यों? क्या सरोज पांडेय के बयान से BJP में गुटबाजी के मिले संकेत?

पुरुष युगल का स्वर्ण भी जीता था

उन्होंने पिछले साल श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष युगल का स्वर्ण भी जीता था।टीटीएफआई (भारतीय टेबल टेनिस महासंघ) की अध्यक्ष मेघना अहलावत ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ परिवार के सदस्यों को सांत्वना Arun Singh passes away दी।

Advertisment

अहलावत ने कहा कि मैंने खेल के प्रति उनके समर्पण और जुनून के बारे में बहुत कुछ सुना है। बिरादरी के लोग उनकी प्रतिभा और क्षमता की तारीफ करते थे। यह टेबल टेनिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है, खासकर उनके परिजनों के लिए।

यह भी पढ़ें- Tea in India: चाय का हिंदी नाम क्या है? जानिए कहानी और गर्मी में ठंडक दिलाने वाली चुस्की कौन-सी है?

Arun Singh about Arun Singh who is Arun Singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें