Advertisment

Venus Transit : शुक्र ने बदली चाल, बदलने वाले हैं इनके दिन, क्या आप भी हैं शामिल

भौतिक सुख—सुविधाओं के Shukra Rashi Parivartan कारक माने जाने वाले शुक्र (Venus) ग्रह आज अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Venus Transit : शुक्र ने बदली चाल, बदलने वाले हैं इनके दिन, क्या आप भी हैं शामिल

नई दिल्‍ली। भौतिक सुख—सुविधाओं के Shukra Rashi Parivartan कारक माने जाने वाले शुक्र (Venus) ग्रह आज अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इसी के साथ 12:39 ​मिनिट पर तुला Libraराशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का यह परिवर्तन आज से सभी 12 राशियों पर असर दिखाना शुरू कर देगा। एस्ट्रो गुरू पंडित रामगोविन्द शास्त्री से  Zodiac Sign जानते हैं शुक्र का गोचर कैसा दिखाएगा असर।

Advertisment

सभी 12 राशियों पर असर

मेष (Aries):
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन शुभ कारक रहेगा। करियर में तो सुधार होगा ही साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ आपकीे रिश्ते मजबूत होंगे। विवाह की इच्छा रखने वालों के विवाह त​य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की आपको सलाह दी जा रही।

वृषभ (Taurus):
वृष राशि के लोगों के करियर के लिहाज से इस बीच का समय बहुत अच्छा बीतने वाला है। रूकी हुई पदोन्नति हो सकती है। आपको इंक्रीमेंट भी इस समय मिल सकता है। पर व्यय भी सोच-समझकर करें। विवाह के इच्छुकों के लिए थोड़ा और समय इंतजार करना होगा।

मिथुन (Gemini):
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सामान्य फल देने वाला होगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक—ठाक रहेगी।

Advertisment

कर्क (Cancer):
कर्क राशि के लोगों को इस समय में संभलकर रहने की सलाह दी जा रही। अपने करियर को लेकर सतर्क रहेें। कार्यक्षेत्र में ​वाद—विवाद से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। जीवन—साथी के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे।

सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। करियर में तरक्‍की के योग दिख रहे हैं। छुपी प्रतिभा को देखाने का मौका मिलेगा। कहीं यात्रा पर भी योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा। किसी भी को भी उधार देने से बचें। अन्यथा पैसा उलझ सकता है।

कन्या (Virgo):
शुक्र का यह परिवर्तन आपको धन लाभ दिला सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। पारिवारिक जीवन सुखयम बीतेगा। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं के लिए समय बहुत अच्‍छा है।

Advertisment

तुला (Libra):
चूंकि शुक्र इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अत: इस राशि के जातकों के लिए यह समय एक वरदान लेकर आया है। जिस कारण ये जो भी कार्य करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। चाहे वह करियर, प्‍यार, पैसा क्यों न हो। विवाह के योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक (Scorpio):
इस राशि के जातकों के लिए समय औसत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान आपके रखना होगा। विदेश से संबंधित प्रोजेक्‍ट में काम करने वाले या ऐसी कारोबारी जिनका व्‍यापार विदेशों में फैला है उन्‍हें बहुत लाभ होगा.

धनु (Sagittarius):
आपके लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। करियर और पैसे की स्थिति अच्‍छी रहेगी।वैवाहिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। किसी भी काम को करने के लिए आपको अल्प प्रयास ही करने पड़ेगे।

Advertisment

मकर (Capricorn):
मकर राशि के जातको को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से विचार कर लें।

कुंभ (Aquarius):
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म होने वाली है। आपके कोई अच्छी सी नौकरी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces):
इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं। जिससे आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। शादी की चाहत रखने वालों की बात पक्‍की हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं।बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi Astrology bansal mp news today dharam news adhya 'zodiac sign' Venus Transit Shukra Rashi Parivartan Shukra ka Rashi Parivartan Venus enter in Libra Venus impact on all Zodiac Sign
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें