Advertisment

Shukra Gochar 2023 : 6 अप्रैल को स्वराशि में पहुंच कर प्रभावशाली होने वाला है ये ग्रह, क्या आप पर भी होगा असर

Shukra Gochar 2023 : 6 अप्रैल को स्वराशि में पहुंच कर प्रभावशाली होने वाला है ये ग्रह, क्या आप पर भी होगा असर venus-transit-2023-this-planet-becomes-effective-by-reaching-its-own-sign-on-6th-april-will-it-affect-you-too-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar 2023 : 6 अप्रैल को स्वराशि में पहुंच कर प्रभावशाली होने वाला है ये ग्रह, क्या आप पर भी होगा असर

नई दिल्ली। Shukra Gochar 2023  अभी तक मेष राशि में चल रहे शुक्र कल यानि 6 अप्रैल को वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। सुख, वैभव और सांसारिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र अपने घर में पहुंच कर और अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे। गुरूवार की सुबह 8ः24 मिनिट पर शुक्र का ये गोचर होगा। शुक्र का ये राशि परिवर्तन 28 दिन तक के लिए रहेगा। ये राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों पर शुभ.अशुभ फल देगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार अभी तक मेष राशि में चल रहे शुक्र इतने प्रभावकारी नहीं थे। लेकिन अब वे अपनी स्वराशि में प्रवेश करके अधिक प्रभावकारी हो जाएंगे। वो इसलिए क्योंकि शुक्र का वृष में प्रवेश होने जा रहा है। वृष शुक्र की स्वराशि है। यानि शुक्र अब अपने घर में आ जाएंगे। जिसके चलते इनकी शक्तियां और अधिक बढ़ जाएंगीं।

शुक्र का सभी राशियों पर असर - Shukra Gochar 2023 Effect 

मेष राशि - Mesh Rashi 
मेष राशि वालों को शुक्र का ये गोचर कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। शुक्र के गोचर से मेष राशि वालों को धन लाभ के उत्तम योग बनेंगे। तो इसके विपरीत आपको विपरीत प्रभाव से भी सतर्क रहना होगा। वो इसलिए क्योंकि इस दौरान आपकी कुंडली में दुर्घटनाओं के योग बनते दिख रहे हैं। जिससे आपको सावधान रहना होगा। श्

वृष राशि - Vrish Rashi 
यदि आपकी राशि वृष है तो आपको बता दें शुक्र का ये गोचर आपकी राशि के लग्नेश में होने के कारण आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। तो वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

Advertisment

मिथुन राशि - Mithun Rashi 
मिथुन राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिलेगा। तो वहीं दूसरी ओर आपको शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है इस दौरान शत्रु आपको कष्ट पहुंचाने की कोशिश करें। ये गोचर काल आपको विशेष सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। क्योंकि ये गोचर काल आपको रक्त संबंधी रोगों से भी कष्ट दे सकता है।

कर्क राशि - Kark Rashi 
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको इस दौरान धन लाभ के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं। तो वहीं आपकी संतान भी आपको ज्यादा सहयोग नहीं करेगी। यानि संतान की ओर से आपको कष्ट हो सकता है। जिसके चलते मानसिक बैचेनी बढ़ सकती है।

सिंह राशि - singh Rashi 
यदि आप नौकरी पेशा हैं या शासकीय कार्यालयों में आपके कोई काम अटके हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। कर्मचारियों सेे आपको लाभ होगा। तो वहीं इसके विपरीत आपके सुख में कमी आ सकती है। इस गोचर काल के दौरान आपके पिताजी का स्वास्थ ठीक रहेगा।

Advertisment

Shri Hanuman Chalisa Upay : ये उपाय पलट देंगे आपकी किस्मत, किस दोहे को कितनी बार पढ़ना चाहिए

कन्या राशि - Kanya Rashi 
यदि आपकी राशि कन्या है तो आपको बता दें इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तो वहीं इस दौरान आपके क्रोध में कमी भी आएगी। अगर आपके भाई-बहिन हैं तो आपको उनसे सहयोग प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि - Tula Rashi 
तुला राशि वालों को इस दौरान दुर्घटना से बचने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं आपको इस दौरान आर्थिक लाभ मिलेगा। धन आगमन का अच्छा योग है।

Advertisment

वृश्चिक राशि - Vrishchik  Rashi 
अगर आपकी विवाहित हैं तो आपको इस दौरान विवाह के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। इस दौरान आपकी शादी तय होगी। इस दौरान आपके लंबे समय से खराब चल रहे स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

धनु राशि -Dhanu Rashi 
धनु राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्योंकि शुक्र का ये गोचर आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर काल में सबसे अच्छी बात ये होगी कि आपके शत्रु शांत रहेंगे।

मकर राशि - Makar Rashi 
मकर राशि के लिए इस गोचर काल में संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता हैं इस दौरान आपकी संतान उन्नति करेंगी। धन लाभ के भी अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए ये गोचर काल लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि -Kumbh Rashi 
इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साथ ही साथ आपकी संतान भी उन्नति करेगी। इस दौरान आपके सुख में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको बता दें कर्मचारियों को इस दौरान कष्ट हो सकता है।

मीन राशि - Meen Rashi 
मीन राशि वालों के भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे। तो वहीं आपको भाग्य का कम साथ होगा। यानि आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा।

Hanuman Jayanti 2023 : इस बार हर्षण योग में मनेगी हनुमान जयंती, ये नक्षत्र बनाएंगे खास

shukra gochar 2023 shukra rashi parivartan 2023 शुक्र ग्रह गोचर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें