Advertisment

Venom The Last Dance OTT Release: इंतजार हुआ खत्म, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Tom Hardy की Venom

Venom - The Last Dance Movie OTT Release Date Update; वेनम द लास्ट डांस ओटीटी रिलीज: हॉलीवुड एक्टर टॉम हार्डी अपनी सुपरहिट फिल्म वेनम द लास्ट डांस से सिनेमाघरों में धमाल मचाया।

author-image
Ashi sharma
Venom The Last Dance OTT Release

Venom The Last Dance OTT Release

Venom The Last Dance OTT Release: वेनम द लास्ट डांस ओटीटी रिलीज: हॉलीवुड एक्टर टॉम हार्डी अपनी सुपरहिट फिल्म वेनम द लास्ट डांस से सिनेमाघरों में धमाल मचाया। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर जगह टॉम की फिल्म की चर्चा हुई। दुनिया भर में टॉम हार्डी के प्रशंसक फिल्म को खूब प्यार दिया।

Advertisment

इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। वेनम के प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम हार्डी की फिल्म वेनम द लास्ट डांस की ओटीटी रिलीज अमेजन प्राइम पर की जाएगी। यह फिल्म फर्स्ट रेंट पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। दर्शक इसे अमेज़न प्राइम से खरीद सकते हैं और फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

https://twitter.com/Venom3Verse/status/1861902859064811985

इसके अलावा उम्मीद है कि साल 2025 में यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो सकती है। आपको बता दें कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

Advertisment

कुछ एग्रीमेंट्स के कारण इसमें देरी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को Disney+Hotstar पर रिलीज होने में समय लगेगा। फिल्म के 2026 में डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने की उम्मीद है।

क्या है फिल्म का कॉन्सेप्ट?

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म वेनम (वेनम द लास्ट डांस) ईमानदारी, बलिदान और एक असफल पत्रकार पर बनी है। फिल्म में टॉम हार्डी ने पत्रकार एडी की भूमिका निभाई है। फिल्म में, पत्रकार एडी लाइफ फाउंडेशन के CEO Carlton के बारे में सच्चाई को उजागर करते हुए मानव प्रयोग की जांच करते हैं।

अनजाने में, घातक शक्तियों वाला एक सहजीवी एलियन एडी के शरीर पर कब्ज़ा कर लेता है। यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब देखना यह होगा कि फिल्म ओटीटी पर कितनी सफल होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: पुष्पा 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा जवान, स्त्री-2 का रिकॉर्ड

Venom The Last Dance Movie Venom 3 OTT Venom 3 OTT Release
Advertisment
चैनल से जुड़ें