Advertisment

Venkaiah Naidu: भ्रष्टाचार ने लोकतंत्र के हृदय को लहूलुहान किया- उपराष्ट्रपति

Venkaiah Naidu: भ्रष्टाचार ने लोकतंत्र के हृदय को लहूलुहान किया- उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu: Corruption bleed the heart of democracy - Vice President

author-image
Bansal News
Jharkhand Foundation Day: स्थापना दिवस आज, उपराष्ट्रपति ने झारखंड वासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार ने लोकतंत्र के हृदय को लहूलुहान कर रखा है और उन्होंने इसके प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने की अपील की। उन्होंने भ्रष्टाचार के दोषी असैन्य नौकरशाहों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कड़ी एवं समयबद्ध कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

Advertisment

नायडू ने नौकरशाहों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। साथ ही उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि जो अधिकारी उचित कार्रवाई करते हैं उन्हें हतोत्साहित नहीं करना चाहिए या उनका उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘‘भ्रष्ट असैन्य नौकरशाहों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए लेकिन हमें जनहित में अधिकारियों को साहसिक फैसले लेने से हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।’’

नायडू ने ये बातें पूर्व कैबिनेट सचिव और झारखंड के पूर्व राज्यपाल प्रभात कुमार की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईमानदार असैन्य नौकरशाहों की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके योगदान को सराहने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह न केवल युवा अधिकारियों के लिए प्रोत्साहन होगा बल्कि वे और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

M Venkaiah Naidu Venkaiah Naidu Vice President Venkaiah Naidu Venkaiah m venkaiah naidu speech venkaiah naidu emotional venkaiah naidu lok sabha speech venkaiah naidu parliament speech venkaiah naidu rajya sabha venkaiah naidu speech venkaiah naidu wins venkaiah naidu comments venkaiah naidu live rajya sabha speaker venkaiah naidu venkaiah naidu about chiranjeevi venkaiah naidu latest venkaiah naidu on mps venkaiah naidu home tour
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें