Advertisment

Vastu Tips : घर का मुख्य द्वार "कुल" के लिए हो सकता है घातक! जान लें क्या कहता है वास्तु

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : घर का मुख्य द्वार

नई दिल्ली। Vastu Tips  क्या आप जानते हैं घर के मुख्य द्वार का आपसे सीधा कनेक्शन होता है। Vastu for Main gate इसका टेड़ा-मेड़ा या अंदर बाहर होना आपके भाग्य को बिगाड़ने में बड़ा कारण बनता है। क्या आप जानते हैं इसे लेकर वास्तु में क्या नियम बताए गए हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार इसे लेकर क्या नियम है।

Advertisment

सही आकार और सही बनावट है जरूरी —
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र भूमि व भवन की दिशा के साथ मुख्य द्वार को भी अहम माना गया है। सही आकार और बनावट में गड़बड़ी होना आपके लिए अच्छा सूचक नहीं है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार टूटा, झुका और टेढ़ा या फूला है तो ये ऐसे दरवाजे अच्छे नहीं माने जाते। वास्तु में ऐसा होने पर यह मकान मालिक की संपति व संतान के साथ पूरे कुल के लिए घातक हो सकता है। आइए आज आपको मुख्य द्वार के अशुभ लक्षणों और उनके परिणाम के बारे में बताते हैं।

कहीं आपके दरवाजे में भी तो नहीं ये कमी —

  • पंडित अनिल पांडे के अनुसार, यदि घर का मुख्य द्वार अंदर की तरफ झुका हो तो मकान मालिक के जीवन पर संकट छा सकता है।
  • गर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ दरवाजा झुका है तो ये स्थिति घर के मालिक यानि गृह स्वामी को घर के सुख से वंचित रहते हुए बाहर रहने का संकेत है।
  • इतना ही नहीं यदि मुख्य द्वार के ऊपर का भाग आगे झुका हो तो वह संतान के लिए संकट पैदा कर सकता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे का फूलना गरीबी व भूख के डर का संकेत माना गया है।

क्या होगा अगर घर के दरवाजे में होगा छेद या टेढ़ा होना —

  • वास्तु शास्त्र में मुख्य दरवाजे में छेद व टेढ़ापन होना भी अशुभकारी फल देने का कारण बन सकता है।
  • दरवाजे में छेद संसाधनों का नाश करने वाला होता है। यानि ये आपकी सोर्स आफ इनकम में कमी आ सकता है।
  • मुख्य द्वार का टेढ़ापन कुल की पीड़ा का कारण बन सकता है।
  • यदि के मुख्य द्वार का हिस्सा बाहर की तरफ जाता है तो ये आपके घर में रोग बढ़ने का संकेत हो सकता है।
Advertisment

कैसा हो घर का मुख्य द्वार —
आपको बता दें आपके घर का मुख्य द्वार हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। शुक्रनीति में बताए अनुसार, जितनी आपके मकान की कुल लम्बाई है उसके 8 भाग करके दो भागों में मुख्य द्वार बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं घर का मुख्य द्वार अन्य द्वारों के मुकाबले बड़ा और चौड़ाई के मुकाबले दो गुना लंबा होना चाहिए। ऐसा दरवाजा आपके घर के मुख्य द्वार भी घर में सुख, शांति व वैभव बढ़ाता है।

Arowana Fish Rules : ये मछली बन सकती है आपका गुड लक, जान लें नाम और रखने के नियम

Vastu Tips For Plants : मां लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए घर में जरूर लगाएं ये पौधे

Advertisment

vastu tips for main gate vastu tips for main door of house vastu tips for main door Vastu tips vastu shastra for main door vastu shastra for home vastu shastra vastu main door vastu for main gate of house vastu for main gate vastu for main door opening vastu for main door in hindi vastu for main door vastu for home vastu for entrance gate vastu main gate vastu main door vastu shastra main door vastu for flats main door vastu
Advertisment
चैनल से जुड़ें