Advertisment

Vastu tips For Ant : आप भी जान लें घर में कतार से जाती चीटियों के संकेत, क्‍या कहता है वास्‍तु

Vastu tips For Ant : आप भी जान लें घर में कतार से जाती चीटियों के संकेत, क्‍या कहता है वास्‍तु vastu-tips-you-should-also-know-the-signs-of-ants-going-from-the-queue-in-the-house-what-does-vastu-say

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu tips For Ant : आप भी जान लें घर में कतार से जाती चीटियों के संकेत, क्‍या कहता है वास्‍तु

नई दिल्ली। अक्सर गर्मी और Vastu tips (Ants) बारिश के दिनों में घरों में किचिन और कोनों में चीटियों की कतार नजर आने लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इन चीटियों का आना किसी शुभ—अशुभ संकेत की ओर इशारा करते हैं। जी हां वास्तु में काली और लाल चीटियों के आने का अपना—अपना अर्थ बताया गया है। आइए जानते हैं इनके आने के शुभ—अशुभ संकेतों के बारें में।

Advertisment

क्या कहता है वास्तु —
कई बार घरों में काली रंग की चीटियों का आना शुभ माना जाता है तो वहीं उन्‍हें भोजन देना बेहद पुण्‍य का काम माना गया है। वास्‍तु में इन अलग अलग रंगों वाली चीटियों के आगमन के कई संकेत हो सकता है।

चीटियों के ये है संकेत —

1 काली चीटियां —

घर में आने वाली काली चीटियां शुभ समय की ओर इशारा करती हैं। इनका आना आपके लिए खुशियां लेकर आता है। अगर आप इनको भोजन यानि दाना आदि डालते हैं तो इनके संकेत और अधिक बढ़ जाते हैं।

2. दीवार पर चढ़ती चीटी दिखाती है तरक्की —

अगर घर की दीवार पर चीटियां चढ़ते हुए दिख रही हैं तो ये आपके लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं। चीटियों का ये संकेत आपको घर में शुभ कार्य होने और विकास और प्रगति की ओर इशारा करते हैं। इसके विपरीत नीचे जाती चीटियां घाटे को दर्शाती हैं।

Advertisment

3.चावल की चीटियां करती आर्थिक संकट दूर
आपके किचिन में चावल के बर्तन होती चीटियां शुभ संकेत देती हैं। धन आगमन के साथ ये आर्थिक तंगी दूर करते हैं। इनका होना आपका घर में अन्न दान के भरे होने की ओर संकेत करता है।

4 लाल चीटियां हैं खतरे की घंटी
अगर आपके घर में लाल चीटियां दिख रही हैं तो सतर्क हो जाएं ये आपके लिए अशुभ संकेत दे रही हैं। इनका होना मतलब भविष्य में परेशानियां, विवाद और धन खर्च हो सकता है।

5 अंडे ले जाती लाल चीटियां
एक तरफ लाल चीटिया अच्छी नहीं मानी जाती तो वहीं दूसरी ओर अगर आपके घर में लाल चीटियां अंडा ले जाती दिखें तो समझ में आपके जीवन में प्रग्रति आने वाली है।

Advertisment

6. उत्तर दिशा में जाती चीटियां हैं शुभ संकेत

काली चीटियां अगर घर की उत्तर या दक्षिण दिशा से आती दिखें तो समझों ये आपके लिए शुभ संकेत दे रही हैं। इसके विपरीत यदि चीटियां पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हों तो ये बुरी खबर की ओर इशारा करती हैं। अगर पश्चिम दिशा से चींटियां आती दिखें तो समझ लो आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP mp news hindi bansal mp news today Vastu tips vastu tips in hindi vastu vastu shastra vastu shastra tips vastu tips for money vastu tips for home vastu tips for kitchen vastu for home vastu shastra for home vastu tips home vastu tips kitchen vaastu tips Ant in your house meaning Ants Vastu tips Vastu tips For Ant vastu tips for kichen
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें