Advertisment

Vastu Tips : आपके यहां तो नहीं मकड़ी का जाला, घर हो जाता है शमशामघाट के समान, बुरी आत्माओं का होता है वास

Vastu Tips : आपके यहां तो नहीं मकड़ी का जाला, घर हो जाता है शमशामघाट के समान, बुरी आत्माओं का होता है वास vastu-tips-you-dont-have-a-spiders-web-here-the-house-becomes-like-a-shamshamghat-evil-spirits-reside

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : आपके यहां तो नहीं मकड़ी का जाला, घर हो जाता है शमशामघाट के समान, बुरी आत्माओं का होता है वास

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं Vastu Tips घर में लगे मकड़ी के जालों को अच्छा सूचक नहीं माना जाता। मकड़ी के जाले घर में दरिद्रता तो लाते ही हैं साथ ही साथ यह बुरी शक्तियों और आत्माओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वास्तु शास्त्र में इनका होना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Advertisment

घर में लगे मकड़ी के जाले शुभ होते हैं या अशुभ, जानें क्या होता है इनका प्रभाव अधिकतर लोगों के घरों में बार-बार सफाई करने के बाद भी मकड़ी के जाले आ ही जाते हैं। मकड़ी के जालों के कारण घर कंगाल हो जाता है। कई बार—बार कुछ लोगों के घरों में बार—बार सफाई करने के बाद भी मकड़ी के जाले लग जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब ये छोटे-छोटे जाले कई ऐसे भयानक रुप ले लेते हैं तो इसमें भूत-प्रेत और बुरी शक्तियां आकर्षित होने लगती हैं। मकड़ी के ये जालें राजा को रंग बनाते देर नहीं लगाते। आप भी जान लें मकड़ी के जाले से होने वाले नुकसान के बारे में।

राहु—केतू बना लेते हैं अपना स्थान

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि जो व्यक्ति अपने घर में सफाई नहीं रखता उसके घर में मकड़ी के जाले में राहु—केतू अपना स्थान बना लेते हैं। राहु—केतू व्यक्ति की बुद्धि को भ्रमित कर देते हैं। जिसके चलते व्यक्ति मोह-माया में फंसता चला जाता है। फलस्वरूप घर में बुरी दुर्घटनाएं, भयानक हादसे, भूत-प्रेत, बुरी आत्माएं अपना वास कर लेती हैं। घर में द्वंद बढ़ने से परिवार में झगड़े बढ़ने लगते हैं जिससे परिवार बिखरने लगता है। फलस्वरूप व्यापार चौपट होने से कर्ज बढ़ने लगता है। बीमारियां घर करने लगती हैं।

संपन्न व्यक्तियों पर नहीं दिखते जाले
अक्सर देखा होगा पैसे से संपन्न लोगों के घरों में मकड़ी के जाले का नामोनिशान तक नहीं दिखता। उनके संपन्न होने की वजह यहीं है। शास्त्रानुसार घर की अच्छे से देखरेख करने पर राहु-केतू की अच्छी दृष्टि पड़ने से वे पल भर में करोड़पति बन जाते हैं।

Advertisment

गंदगी से रहने पर बिगड़ जाती है राहु—केतू की दृष्टि
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार अगर आप गंदगी से रहते हैं तो राहु-केतु की दृष्टि अच्छी नहीं होती है और राहु-केतु आपको सीधे करोड़पति से रोड़पति बना देते हैं। क्योंकि घर में लगे मकड़ी के जाले मनहूसियत को दर्शाते हैं। ये जाले शुभ नहीं होते। ऐसा होने पर महालक्ष्मी भी आपका साथ छोड़ देती हैं। घर में मकड़ी के जाले अगर हों तो वह घर शमशान घाट की तरह माना जाता है। अगर आपके घर में थोड़े से भी जाले दिखें तो तुरन्त आप उन्हें साफ कर देना। मां लक्ष्मी का वास होने पर व्यक्ति को अमीर बनाते समय नहीं लगता।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Vastu tips Vastu shastra me makdi ke jale shamshan ghaat Rahu ketu mp news hindi makdi ka jala at home Makdi ka jala Hindi News Channel MP gher ki safai me makdi ke jale buri aatma bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें