Advertisment

Vastu Tips : ये पुरानी चीजें लाती हैं घर में दुर्भाग्य, जानें क्या हैं उपाय

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : ये पुरानी चीजें लाती हैं घर में दुर्भाग्य, जानें क्या हैं उपाय

नई दिल्ली। हमारे घर में Vastu Tip रखी हुई हर चीज जीवन पर शुभ—अशुभ प्रभाव छोड़ती है। ये चीजें आपके घर के वातावरण पर बहुत असर डालती हैं। हमारी हर सकारात्मक और नकारात्मक सोच भी इनसे जुड़ी होती है।

Advertisment

आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें घर में रखने से कंगाली आ सकती है।

1 — पुराने न्यूज पेपर लाते हैं निगेटिव एनर्जी
रद्दी के रूप में सबसे ज्यादा old news paper  इकट्ठा होने वाली चीज है पुराने न्यूज पेपर। Vastu Tips  इनका उपयोग अलग—अलग तरीकों से किया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में घर में इसका इकट्ठा होना आपके लिए कई समस्याएं लेकर आ सकता है। इन गंदगी जमने व नमी के कारण कीड़े-मकोड़े पनपने लगते हैं। फलस्वरूप ये नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है।
अगर आप भी पुराने अखबार इकट्ठा करते हैं तो इस आदत को बदल दें। नेगेटिव एनर्जी परिवार में कलह को बढ़ाती है। साथ ही उन्नति को भी रोकती है। जिससे घर के सदस्यों का आर्थिक नुकसान होता है। अत: समय-समय पर अखबार की रद्दी हटाते रहें।

2 - खराब पड़े ताले बंद करते हैं किस्मत
वास्‍तुशास्त्र के अनुसार घर में खराब पड़े़ तालों old lock को रखना अशुभ माना गया है। अच्छा-चलता ताला किस्मत खोलने का प्रतीक माना जाता है। बंद या खराब ताला आपके घर के सदस्यों के दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। उपयोग में न आने वाले खराब पड़े तालों को इस्तेमाल न करें। उन्हें घर से तुरंट हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़े ये ताले करियर में रुकावट लाते हैं। साथ ही विकास और तरक्‍की के मार्गों को बंद कर देते हैं।

3 - फटे कपड़े बनते हैं दुर्भाग्य का कारण -
वास्तुशास्‍त्र में पुराने फटे कपड़ों को सीधे भाग्य old cloths से जोड़ कर देखा जाता है। घर में अनुपयोगी या फटे-खराब कपड़े दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। ऐसे कपड़ों को हटा दें या किसी जरूरतमंद को बांट दें। ऐसा न करने पर भाग्य आपसे रूठ सकता है। वास्तु के अनुसार, फटे-पुराने कपड़े करियर में बार-बार रूकावटें ला सकते हैं।

Advertisment

4 - बंद पड़ी घड़ियां रोकती हैं समृद्धि
घड़ी की सुइयां जीवन में आगे बढ़ते रहने की ओर संकेत करती हैं। वहीं बंद पड़ी घड़ियां इसके विपरीत जिंदगी में आने वाली रुकावटों और बाधाओं की ओर इशारा करती हैं। band padi wathc वास्तु के अनुसार, घर में बंद घड़ियां रखने से किस्मत भी एक जगह रुक जाती है। खराब समय जल्दी खत्म नहीं होता। यदि आपके घर में भी बंद घड़ी हैं तो इसे तुरंत हटा दें। मान्यता अनुसार बंद पड़ी घड़ियां हमारे जीवन में अच्‍छा समय आने नहीं देती। बल्कि हमारे जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि को रोकती भी हैं।

5 - संघर्ष से है जूते-चप्‍पल का संबंध —
वास्तुशास्त्र में जूते-चप्पल का संबंध हमारे जीवन से जुड़े संघर्ष से होता है। जीवन में होने वाले संघर्ष को कम करने के लिए जूते-चप्पलों को ठीक रखें। घर में पुराने, फटे या खराब जूते चप्पल रखने shoes से जीवन में हमें और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। . छोटे से छोटे काम के लिए भी हमें अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपके घर में भी पुराने या फटे जूते-चप्‍पल हैं। तो इन्हें अलग कर दें। ध्यान रखें इन्हें शनिवार को हटाएं। ऐसा करने से शनि की अशुभ दशा का प्रभाव कम होता है। आपके जूते-चप्‍पलों की हालत सही होना चाहिए।

6 - देवी देवताओं की पुरानी मूर्तियां और चित्र देती हैं तरगें-
देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्र एक निश्चित समय तक शुभ तरंगे देते हैं। कुछ समय बाद उनसे नकारात्मक तरंगों का प्रभाव शुरू हो जाता है। इसलिए पुरानी मूर्तियों और चित्रों को समय-समय पर बदलते रहें। समय रहते जमीन में दबा दें या किसी धारा प्रवाह जल में प्रवाहित कर दें।

Advertisment
Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार bansal mp news today Vastu tips old cloths old god stechu old news paper old shoess निगेटिव एनर्जी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें