Advertisment

Vastu Tips : आटा गूंथनें में डालें केवल ये एक चीज, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips : आटा गूंथनें में डालें केवल ये एक चीज, हो जाएंगे मालामाल vastu-tips-put-only-one-thing-in-kneading-the-dough-you-will-become-rich

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : आटा गूंथनें में डालें केवल ये एक चीज, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली। हर किसी की Vastu Tips चाहत होती है कि उसकी जिंदगी में अपार धन—दौलत हो। इसके लिए वो हर उपाय करने का मौका नहीं छोड़ता। पर क्या आपको पता है ऐसा ही एक उपाय आपके किचिन में भी मौजूद है। जी हां आज हम आपको बताते हैं आटे का एक ऐसा उपाय। जिसके परिणाम देख आप चौंक जाएंगे। अगर आप भी आटा गूंथने समय यह चीजें मिलाएंगे तो आपके जीवन में परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं करोड़पति बनने के उपाय।

Advertisment

कनक यानि सोना है गेंहू
क्या आप जानते हैं गेंहू के दाने को कनक यानि कि सोना भी कहते हैं। इसमें कई दैवीय गुण होते हैं। अगर एक विशेष चीज मिला दी जाए तो बनने वाली रोटी का महत्व बढ़ जाता है। इस आटे की रोटी बनते ही इसकी उठी खुशबू सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। मां लक्ष्मी का आपके घर में आगमन होने लगता है।

वरना ऐसा गूंथा आटा माना जाएगा पिंड
हमारे हिन्दु धर्म में दिन में सुबह—शाम रोटी तो बनती हैं। इसके लिए घरों में आटा तो गूंथा ही जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि जब हम आटा गूंथने के बाद सीधा उसका गोला बना कर रख देते हैं तो वह पिंड कहलाता है। पिंड यानि पितरों को अर्पित किया जाने वाला है। इसलिए आटा गूंथने के बाद उसमें अंगुलियों के निशान जरूर बनाए जाना चाहिए।

आटा गूंथने में मिलाएं ये चीजें
रोटी तो आपके घर में रोज बनती ही हैं। इसका आटा गूंथने के पहले अगर आप इसमें एक चम्मच दूध मिला देते हैं तो यह आपके लिए लकी सााबित हो सकता है। आप चाहें तो इसके लिए पानी की जगह पूरी तरह से दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके पति की जेब में हमेशा पैसों की भरमार रहेगी। व्यापार में बरकत आएगी। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप देखें इस तरह की रोटी बनाने से उसमें से एक अच्छी सी खुशबू आएगी। सौंधी खुशबू मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसलिए जब भी आप आटा गूंथे तो उसमें थोड़ी सी मात्रा में दूध अवश्य डालें। ऐसा करना आपके जीवन की परेशानियों को दूर तो करता ही है साथ ही सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी करता है।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

vastu tips in hindi vastu tips for kitchen vastu tips for home Vastu Tips for Aata Vastu tips Vastu Shastra ke upay vastu shastra mp news hindi Crorepati Banne Ka upay In Hindi Crorepati Banne Ka upay Crorepati Banne Ka Totka In Hindi bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें