Advertisment

Vastu Tips: पान के पत्ते पर कपूर जलाने से होते हैं ये लाभ, आने लगेंगी खुशियां

Vastu Tips: पान के पत्ते पर कपूर जलाने से होते हैं ये फायदे, आने लगेंगी खुशियां, चलिए जानते हैं पान के पत्तों के ज्योतिषीय उपाय क्या हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: पान के पत्ते पर कपूर जलाने से होते हैं ये लाभ, आने लगेंगी खुशियां

Pan ke Patee ke Vastu Tips: हमारे जीवन में आ रही कई परेशानियों का हल हमारे घर पर ही मिल जाता है। जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए ज्योतिष में भी कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है कपूर के उपाय। जी हां ज्योतिष में पान के पत्ते पर कपूर जलाने (Kapoor) से कई लाभ होते हैं।

Advertisment

अगर आपके जीवन में भी नकारात्तकता बढ़ गई है। जो इसके लिए पान के पत्ते के ये उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पान के पत्तों के ज्योतिषीय उपाय (Paan ke Patte ke jyotishiye upay) क्या हैं।

पान का पत्ता होता है शुभ

पान का पत्ता खाने से सेहत के लिए तो लाभ होता ही है साथ ही साथ इसका सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। (Pan ke Patte) ऐसी मान्यताएं हैं कि पान के पत्ते में भगवान का वास होता है। यही कारण है कि इस पान के पत्ते के जरिए भगवान की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में बताए अनुसार पूजा पाठ में इसका उपयोग करना शुभ माना जाता है। इसका उपयोग घर के साथ—साथ आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाता है।

पान के पत्ते पर कपूर जलाने के फायदे

ज्योतिष में पान के पत्ते और कपूर दोनों को बेहद खास माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर पूजा के दौरान पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाया जाए तो घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही इससे सकारात्मकता भी बढ़ती है। इसे आरती के समय भी उपयोग किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके आराध्य तो खुश होते ही हैं साथ ही साथ घर में धन दौलत और सुख की वृद्धि भी होती है।

Advertisment

पान के पत्ते से नकारात्मकता होती है दूर

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में प्रतिदिन गृहक्लेश मचा रहता है। परिवार में लोग एक दूसरे से लड़ते हैं तो इस स्थिति में कपूर के ज्योतिषीय उपाय में पान के पत्तों पर रखकर कपूर को जलाने से लाभ हो सकता है। जिस घर में कोई बीमार रहता है उस घर में पान के पत्ते पर रोज कपूर की आरती करने से लाभ होता है। क्योंकि वायुमंडल में उपस्थित बैक्टीरिया और वायरस कपूर की गंध से भाग जाते हैं और व्यक्ति स्वस्थ्य होने लगता है। इससे घर में छिपी नकारात्मक शक्तियां खत्म होंगी

ऐसे करें पान के पत्तों का चुनाव

आप जब भी पूजा के लिए पान के पत्ते इस्तेमाल करें। तो ध्यान रहे कि वे कटे-फटे न हों। जहां तक संभव हो इसके लिए ताजे पान के पत्तों का उपयोग करें। साथ ही इस बात को भी ध्यान रखें कि पान के पत्तों में किसी भी तरह के छेद न हों।

Samudrik Shastra: दांतों की बनावट बताएगी जीवन में पैसा मिलेगा या नहीं! कैसे हैं आपके दांत

Advertisment

Shukra Gochar 2023: आज से बदलेगी शुक्र की चाल, अपनी नीच राशि में करेंगे गोचर, क्या होगा आप पर असर

Elon Musk: मस्क ने जकरबर्ग को दिया एक अरब डॉलर का ऑफर, फेसबुक का नाम बदलने की कही बात

HTET 2023: हरियाणा में शिक्षकों के लिए नौकरी को सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Advertisment

Vastu Tips, Pan ke Patte, pan ke patte per kapoor jalane ke fayde, vastu tips for money, Positivity, Astrology Tips, Paan ke Patte ke jyotishiye upay

Vastu tips astrology tips vastu tips for money positivity Paan ke Patte ke jyotishiye upay Pan ke Patte pan ke patte per kapoor jalane ke fayde
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें