Advertisment

Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

author-image
Preeti Dwivedi
Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

हाइलाइट्स

  • मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना चाहिए या अंदर
  • वास्तु के अनुसार क्या है सही दिशा
  • मनी प्लांट कहां और क्यों लगाना चाहिए
Advertisment

Money Plant Vastu Tips: हमारे जीवन में आ रही समस्याओं के लिए कई बार हमारे कर्म के अलावा हमारे घर का वास्तु भी असर डालता है। ज्योतिष में ऐसे कई तरीके और उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं।

अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं और गर्मियों में प्लांट लगा रहे हैं तो आपको बता दें आप कुछ मनी प्लांट लगा सकते हैं।

तो चलिए आज वास्तु टिप्स (Vastu Tips) में हम आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी की प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको मनी प्लांट (Money Plant) किस दिशा में और कहां लगाना चाहिए। जानते हैं पंडित अनिल पांडे, ज्योतिषाचार्य (8959594400) से इसके वास्तु टिप्स (Money Plant Vastu Tips)।

Advertisment

मनी प्लांट को किस दिशा में रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र (Money Plant in Vastu) के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने (Money Plant in South East Corner) में रखना चाहिए। यहां रखना शुभ माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि यह कोना अग्नि तत्व (jAgni Tatv) से जुड़ा है। धन के प्रवाह और वित्तीय विकास का प्रतिनिधित्व करता है।

किचिन में मनी प्लांट रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में बताए धन और समृद्धि से जुड़े सिद्धांतों के मुताबिक, मनी प्लांट को किचिन (Money Plant in Kitchen) के हमेशाा दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।

[caption id="attachment_332576" align="alignnone" width="674"]money plant vastu tips in Kitchen money plant vastu tips in Kitchen[/caption]

Advertisment

घर के मंदिर या पूजा घर में मनी प्लांट

यदि आप घर के मंदिर या पूजा घर में मनी प्लांट (Money Plant in Mandir or Puja Gher) लगाने की सोच रहे हैं तो आप इसे मंदिर या पूजा घर के बाहर भी लगा सकते हैं। चाहें तो इसे अपने ड्राइंग रूम में भी लगाया जा सकता है।

बेडरूम में रखे जाने वाले पौधे

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार अगर आप बेडरूम (Money Plant in Bedroom) पौधे रखने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें इसके लिए किसी नुकीले कोने वाले पौधे की जगह पर मनी प्लांट (Money Plant) को रखना चाहिए।
बेडरूम में मनी प्लांट का पौधा रखने से पति-पत्नी के बीच का वाद-विवाद खत्म होता है। साथ ही आपसी प्रेम बढ़ता है।

money plant in drying room

मनी प्लांट को कहां लगाना चाहिए

ज्योतिषाचार्य और वास्तुशास्त्री पंडित अनिल पांडे के अनुसार मनी प्लांट लगाने की सही दिशा (Money Plant Right Direction) क्या हैं जानते हैं।

Advertisment

1: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को घर के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

2: दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि कोण कहते हैं। जिसका प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं।

3: शुक्र ग्रह के देवता भगवान गणेश हैं।

4: इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

5: गणेशजी सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करते हैं। घर में धन समृद्धि और सम्मान बढ़ाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि इस पौधे को हमेशा घर के अंदर आग्नेय दिशा में लगाना शुभ होता है। न कि घर के बाहर इस प्लांट लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है और सारा अमंगल भी दूर हो जाता है।

मनी प्लांट से जुड़ी कुछ और मान्यताएं

1- मनी प्लांट को पौधे का अर्थ है पैसे का पौधा।

2- इस पर नियमित रूप से दूध अर्पित करने से इंसान को जीवन में तरक्की मिलती है।

3- अगर घर में रखा हुआ मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की तरक्की का संकेत देता है।

4 -अगर घर में कच्ची ज़मीन नहीं है, तो मनी प्लांट का पौधा ज़रूर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

Jhadoo Vastu Tips: घर से बाहर निकलते समय किसी का झाडू लगाते दिखना किस बात का संकेत, क्या कहता है वास्तु

7 Horse Painting: घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने की सही दिशा क्या है, Vastu Tips में इस रंग का घोड़ा होता है शुभ

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें