Advertisment

Vastu Tips : जानें वाटॅर फाउंटेन कैसे दिलाएगा मुश्किलों से निजात

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : जानें वाटॅर फाउंटेन कैसे दिलाएगा मुश्किलों से निजात

नई दिल्ली। अगर आपके जीवन में आ रही Vastu Tips समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। बार—बार मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। जीवन में मची उथल—पुथल कम नहीं हो रही है। तो इसका उपाय वास्तु शास्त्र में बताया गया है। जानकारों के मुताबिक अगर घर में कुछ विशेष स्थानों पर वाटर फाउॅटेन लगाया जाए तो कुछ हद तक हम इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Advertisment

आइए जानते हैं क्या हैं इसके उपाय —

स्वास्थ्य सुधार के लिए करें ये उपाय
अक्सर कभी ऐसा होता है कि घर में किसी सदस्य की तबियत लगातार खराब बनी रहती है। कभी नौकरी व व्यवसाय में भी ​बाधाएं आती ही रहती हैं। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए water fountain is useful for health आप घर की गैलरी या बालकनी में पानी का शोपीस रख सकते हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत अच्‍छी रहती है। साथ ही धन वृद्धि भी होती है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं भी दूर होती हैं।

घर में इस जगह जरूर बनवाएं वॉटर फाउंटेन

— घर में गार्डन है तो वॉटर फाउंनटेन जरूर बनाएं। poster of water fountain लेक‍िन इस बात का व‍िशेष ख्‍याल रखें पानी के बहाव की दिशा बाहर की ओर न हो। इसका बहाव हमेशा घर की ओर ही होना चाह‍िए। पानी बहाव की दिशा बाहर होने पर धन हान‍ि की आशंका बढ़ जाती हैं।
— घर में वॉटर फाउंटेन उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िशा में वॉटर फाउंटेन होने से कर‍ियर में सफलता मिलती है। घर-पर‍िवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
— वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार किसी काम में सफलता पाने के लिए, बिगड़ते काम बनाने के लिए वॉटर फाउंटेन को लगाया जा सकता है। ऐसा करने से आपको काफी राहत म‍िल सकती है। अगर क‍िसी कारणवश वॉटर फाउंटेन नहीं लगवा पा रहे हैं तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के बने बर्तन या सुराही में पानी भरकर रख सकते हैं। मान्‍यता क‍ि ऐसा करने से घर के लोगों का दुर्भाग्य खत्म होता है। कार्यों में सफलता भी म‍िलती है।

Bansal Group Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews Hindi News Channel MP Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News In Hindi Today MP News in Hindi today मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश समाचार Vastu tips water fauntain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें