Advertisment

Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें

Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी, पूरे होंगे हर काम

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें

Vastu Tips: कभी-कभी लाख मेहनत करने के बाद भी जब व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती तो वह तनाव में चला जाता है। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे कई बार आपका वास्तु दोष भी कारण बनता है। पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए वास्तु के अनुसार कुछ उपाय भी सुझाए गए हैं। जिसके मुताबिक कुछ खास चीजों को घर में रखने मात्र से आप वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं।

Advertisment

मां लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति

वास्तु के अनुसार घर में मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। कुबेर धन के देवता हैं। इसलिए माता लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति को अपने घर में लगाना अच्छा माना जाता है। क्योंकि लक्ष्मी धन और वैभव देने वाली हैं तो वहीं कुबेर भगवान आय देते हैं। यही कारण है कि दोनों को एक-दूसरे का पूरक माना जाता है।

घर के मंदिर में शंख

शंख को कई सारे देवी—देवता धारण करते हैं। पर सबसे खास बात ये है कि ये भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। शंख को वास्तु दोष करने के लिए सबसे बेहद माना जाता है। कहते हैं जिस स्थान पर प्रतिदिन शंख बजाया जाता है वहां पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को माता लक्ष्मी का प्रिय फल है। ऐसे में यदि घर में एकाक्षी नारियल रखा जाए तो ये बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा नियमित रूप से होती है। वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। उस घर में सकरात्मकता हमेशा बनी रहती है।

Advertisment

बासुरी

हिन्दू धर्म में पवित्र वाद्य यंत्रों में से एक हैं बांसुरी। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण का भी पसंद है। यही कारण है कि घरों में इसे रखना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस बांसुरी के सहारे घर के वास्तु दोष को भी कम किया जा सकता है। अगर घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है तो ऐसी स्थिति में चांदी या फिर सोने की बाँसुरी को घर की पूर्व या फिर उत्तर की दिशा में रखना शुभ मानते हैं।

गणेश जी की प्रतिमा

हर शुभ काम की शुरूआत भगवान गणेश के साथ की जाती है। ऐसे में घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस कंडीशन में आपको अपने घर में भगवान गणेश की नृत्य करती हुई प्रतिमा जरूर रखना चाहिए। इसे रखने की सही दिशा उत्तर-पूर्व है।

Pitru Paksha 2023: शुरू होने वाले हैं पितृपक्ष, क्या है पितरों को जल देने का सही समय और तरीका

Advertisment

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के पहले घर से निकाल फेकें ये चीजें, जो मां को नहीं बिल्कुल पसंद

MP News: मप्र की सबसे बड़ी गौशाला में गौवंश का मुरली की धुन पर हो रहा इलाज, 80 फीसदी गाय हुईं ठीक

Pitru Paksha 2023: शुरू होने वाले हैं पितृपक्ष, क्या है पितरों को जल देने का सही समय और तरीका

Advertisment

IPS DK Panda: एक IG जो बन गए थे श्रीकृष्ण की दूसरी राधा! 16 श्रृंगार करके आते थे ड्यूटी, पढ़ें इनकी दिलचस्प कहानी

Vastu Tips, Vastu Tips in hindi, gher me rakhi jane wali shubh cheez, lucky thing for home, news in hindi

news in hindi Vastu tips vastu tips in hindi gher me rakhi jane wali shubh cheez lucky thing for home
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें