Advertisment

Vastu Tips: इस तरह जलाएंगे दीपक, तो जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जान लें दीपक जलाने के नियम

Vastu Tips: इस तरह जलाएंगे दीपक, तो जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जान लें वास्तु में क्या हैं दीपक जलाने के नियम

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: इस तरह जलाएंगे दीपक, तो जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जान लें दीपक जलाने के नियम

Deepak jalane ke Niyam: हिन्दू शास्त्र में देवी-देवताओं के पूजन दीपक जलाने का विशेष महत्व है। पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु में दीपक जलाने के ​कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप भी नियमानुसा दीपक जलाते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां आती हैं। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार वास्तु (Vastu Tips) में दीपक जलाने के लिए क्या हैं। किस दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है।

Advertisment

एक खास स्थान होता है पूजा घर का

आपको बता दें हमारे हिन्दू धर्म में पूजाघर में दीपक का खास स्थान होता है। आपको बता दें दीपक को पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से घर की निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है। लेकिन आपको बता दें दीपक जलाने का भी खास तरीका है। अगर आप उन बातों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जीवन में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

क्या है दीपक रखने का सही स्थान

विशेषज्ञों की मानें तो जब भी आप पूजन करें दीपक को हमेशा भगवान की मूर्ति या उनकी तस्वीर के समक्ष ही रखें। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि दीपक कहीं भी रखना सही नहीं है। आपको बता दें पूजन में हमेशा तेल का दीपक अपने दायीं ओर और घी का दीपक हमेशा बांई ओर रखा जाना चाहिए।

दीपक में कैसी होना चाहिए बाती

आपको बता दें वास्तु में दीपक जलाने में बाती का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर बाती गलत तरीके से लगाई गई तो वो भी आपको नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती है। सही बाती का इस्तेमाल करेंगे तभी दीपक से फायदा होगा वरना नुकसान भी हो सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तेल का दीपक जलाने में हमेशा लाल धागे की बाती का उपयोग करें तो वहीं अगर आप घी की बाती जला रहे हैं तो इसके लिए रूई की बाती का उपयोग किया जाना चाहिए।

Advertisment

दीपक रखने की सही दिशा

दीपक कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं जलाना चाहिए।

इस दिशा में दीपक जलाने से घर में कंगाली आती है और पैसे तेजी से खर्च होते हैं।

शाम के वक्त अगर आप घर के मेन डोर पर दीपक जलाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होती है और घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है।

दक्षिण दिशा मां लक्ष्मी और यम दोनों का वास होता है। इसलिए अगर आप दक्षिण दिशा में दीपक जलाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा होती है। घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

Advertisment

वहीं यमराज भी खुश होते हैं और असमय मृत्यु नहीं होती है। हालांकि दीपक की लौ दक्षिण दिशा में नहीं करनी चाहिए।

उत्तर दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में गरीबी आती है।

हालांकि दीपक की लौ आप इस दिशा में कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुबह -शाम दीपक जलाने से घर में सुख का माहौल रहता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुस्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment

vastu shashtra , vastu tips for deepak, astrology, diya jalane ke niyam, vastu me diya jalane ke niyam, vastu tips in hindi, hindi news, bansal news, दीपक जलाने के नियम

hindi news Bansal News Astrology vastu tips in hindi vastu shashtra diya jalane ke niyam vastu me diya jalane ke niyam vastu tips for deepak
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें