Advertisment

Vastu Tips For Year 2023 : नए साल के पहले ये चीजें आपके घर में लाएंगीं बरकत, आप भी जरूर लाएं

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips For Year 2023 : नए साल के पहले ये चीजें आपके घर में लाएंगीं बरकत, आप भी जरूर लाएं

नई दिल्ली। Vastu Tips For Year 2023 कुछ ही दिनों में नया साल 2023 आने वाला है। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके Vastu Tips जीवन खुशियां लेकर आए। अभी तक जो नहीं मिला वो सब उसे हासिल हो। ऐसे में कई तरह के प्रयास भी किए जाते हैंं। सफलता-असफलता के पीछे हमारी किस्मत और मेहनत के astrology अलावा एक ऐसी चीज है जो काफी हद तक कारण बनती हैं। jyotish जी हां हम बता कर रहे हैं वास्तु। वास्तु शास्त्र में ऐसे मूर्तियों के बारे में बताया गया है जो आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। तो ​चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसी कौन सी चीजें हैं जो अगर आप नए साल के पहले घर लाएंगे तो आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Advertisment

कछुआ —
वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना आपके जीवन में सकारात्क ऊर्जा लाता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की उम्र बढ़ती है। आपको बता दें यदि आप भी घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें इसे जब भी रखें घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।

हंसों का जोड़ा —
वास्तु के अनुसार एक और जो चीज खास मानी जाती है वह है हंसों का जोड़ा। आपने भी कई बार ऐसा देखा कि लोग घरों में इन्हें शो पीस के तौर पर रखते हैं। इसे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। इसे रखने की सही दिशा घर की दक्षिण दिशा मानी जाती है। इसे रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भावना में बढ़ोतरी होती है।

तुलसी का पौधा

नए साल के मौके पर घर में किसी भी तरह का इंडोर प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप हिन्दु धर्म में सबसे खास माना जाने वाला तुलसी का पौधा घर लाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होता है। इस पौधे का घर में रहना बेहद शुभ माना जाता है

Advertisment

हाथी की मूर्ति —
वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ये मूर्ति ठोस चांदी या फिर पीतल की हो तो बेहद शुभ मानी जाती है। वो इसलिए क्योंकि हाथी को ऐश्वर्या का प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही इसके रखने से धन आगमन के कई नए रास्ते खुलते हैं। अगर इस मूर्ति को बैडरूम में रखते हैं तो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

गाय और बछड़े की मूर्ति —
वास्तु के हिसाब से घर में गाय की मूर्ति रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से मानसिक शांति मिलती है। मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जिसमें गाय का बछड़ा साथ हो। ऐसी मूर्ति रखने से माना जाता है कि घर में पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। यदि ये मूर्ति पीतल की हो तो ये अधिक लाभकारी होती है।

मोर पंख —

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। ऐसे में इसे नए साल में घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। ये जिस भी घर में होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप अपने नए साल को खुशियों से भरना चाहते हैं तो घर में मोर पंख जरूर लाकर रखें। लेकिन 1 से 3 ही मोरपंख होने चाहिए।

Advertisment

लघु नारियल —
नए साल के पहले घर पर आप लघु नारियल जरूर लाएं। इसे रखने की विधि ये है कि इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इसके घर में रखे होने से भी धन तथा समृद्धि बरकरार रहती है। लघु नारियल के अन्य प्रयोग भी है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानाकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

वास्तु टिप्स घर के लिए वास्तु टिप्स vastu-tips-for-year-2023 vastu tips for temple vastu tips for swan vastu tips for money vastu tips for idol vastu tips for home vastu tips for hindi vastu tips for elephant statue vastu tips for cow vastu tips for bedroom Vastu tips vashtu shashtra shubh things at home lukcy idol lucky idol for home jyotish home tips auspicious things for home Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें