Advertisment

Terrace Vastu Tips: किस दिशा में होनी चाहिए छत की ढाल, पढ़ें घर की छत के लिए वास्तु में क्या हैं नियम

विशेषज्ञों से जानते हैं कि घर की छत के लिए वास्तु के नियम क्या हैं साथ ​ही पढ़ें कि किस दिशा में घर की छत की ढलान होनी चाहिए।

author-image
Preeti Dwivedi
Terrace Vastu Tips: किस दिशा में होनी चाहिए छत की ढाल, पढ़ें घर की छत के लिए वास्तु में क्या हैं नियम

नई दिल्ली। Terrace Vastu Tips: अक्सर ऐसा होता है कि हमें घर में अगर कहीं जगह नहीं मिलती तो हम पूरा कबाड़ घर की छत पर पटक देते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा करना आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। जी हां वास्तु शास्त्र(Vastu Shastra)  में घर छत का बहुत महत्व पूर्ण स्थान होता है। वास्तु शास्त्रियों के अनुसार घर की छत को हमारे ग्रह दोष (Grah Dosh) से जुड़ कर देखा जाता है। तो चलिए विशेषज्ञों से जानते हैं कि घर की छत के लिए वास्तु के नियम (Terrace Vastu Tips) क्या हैं साथ ​ही पढ़ें कि किस दिशा में घर की छत की ढलान होनी चाहिए।

Advertisment

छत के लिए वास्तु के नियम - Vastu Tips for Terrace

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कभी भी कबाड़ या पुराना फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति में मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
  • अक्सर ऐसा होता है कि लोग पूरे घर की सफाई करते हैं। बस घर की छत पर ध्यान नहीं देते। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बता दें इससे आपके घर में वास्तु दोष बढ़ता है।
  • यदि आपका मकान एक मंजिला है तो आपको बता दें वास्तु के अनुसार इस छत की दिशा हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
  • अगर आप घर बनवा रहे हैं तो आपको बता दें वास्तु के अनुसार घर की छत का जो खुला हिस्सा होता है वह हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
  • अगर आप घर की छत पर पुराना फर्नीचर रखते हैं तो ऐसा करने से पारिवारिक कलह बढ़ता है।

terrace vastu tips, gher ki chhat per plants rakhen ke niyam kya hain

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

  • तो वहीं घर की छत का भार जिस खंभे पर होता है वह हमेशा हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार छत का नैऋत्य कोण जितना ऊंचा होता है वास्तु के अनुसार वह उतना ही शुभ माना जाता है।
  • अक्सर पानी की सप्लाई सही रखने के लिए लोग घर की छत पर पानी की टंकी रखते हैं। यदि आप भी छत पर पानी की टंकी की व्यवस्था करने वाले हैं तो आपको बता दें इसके लिए हमेशा दक्षिण पश्चिम कोने का उपयोग करना चाहिए।
  • घर की छत पर लोहा या जंग लगा सामान और पुराने बांस का टुकड़ा रखने से वास्तु दोष बढ़ता है।
  • आपको बता दें घर में पूजा करने के दौरान हमारे हिन्दू धर्म में तुलसी और पूजा घर में दीपक जलाने का विधान है। तो आपको बता दें इन दो स्थानों के अलावा घर के इन दो जगहों के अलावा घर की छत पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
Advertisment

Vastu Tips For Hair Wash: क्या होगा अगर बुधवार के दिन बाल धोया तो, जानें किस दिन बाल धोने से क्या होता है

  • वास्तु के अनुसार घर की छत कभी भी सपाट यानि समतल नहीं होनी चाहिए। इसमें ढाल जरूर होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Shstra) के अनुसार ढाल की दिशा दक्षिण—पश्चिम से उत्तर पूर्व होना चाहिए।
  • घर की छत पर लगाए जाने वाले पौधों की भी दिशा होती है। अगर आप भी पौधे लगा रहे हैं तो इन्हें उगते सूर्य की दिशा यानि पूर्व दिशा में लगाएं।
  • घर की पूर्व दिशा (पूर्व दिशा के वास्तु नियम) में तुलसी, गेंदा, लिली, हरी दूर्बा, पुदीना, हल्दी आदि के पौधे लगाना शुभकारी माना जाता है।
  • वास्तु के अनुसार घर की छत कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे का मानसिक विकास रुक सकता है। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि घर की छत पर कांटेदार पौधे और बोनसाई लगाने से बचें।
  • कई बार होता है, जब लोग घर की छत पर रस्सी रख देते हैं। आपको बता दें ऐसा करना आपके जीवन में संकट पैदा कर सकता है। कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर रस्सी बांधी जा सकती है। लेकिन यदि आपने छत पर पुरानी रस्सी को रखा है या तो ये आप​के लिए संकट पैदा कर सकती है।
  • घर की छत झाड़ू रखना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

Lucky Plants: ये पांच पौधे लाएंगे गुड लक, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Anger Control Tips: बच्चों के गुस्से को कंट्रोल करने के ज्योतिषीय उपाय

Snake: बारिश में जरूर लगाएं, सांप को घर से दूर भगाने वाले ये पौधे, उपाय

Advertisment

Snakes : सांप के नहीं होते कान, तो क्या ये सच में सुन सकते हैं या फिर होते हैं बहरे, जानें सच्चाई

Vastu Tips: पैसों की कंगाली दूर करने के मुख्य द्वार पर लपेटें इस खास पौधे की जड़, ये है तरीका

vastu tips, vastu tips for roof, vastu tips for terrace, gher ki chhat ke liye vastu ke niyam, vastu shastra, astrology, jyotish, bansal news, छत के लिए वास्तु के नियम

Advertisment

Bansal News Astrology Vastu tips vastu shastra jyotish gher ki chhat ke liye vastu ke niyam vastu tips for roof vastu tips for terrace छत के लिए वास्तु के नियम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें