Advertisment

Vastu Tips For Plants : मां लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए घर में जरूर लगाएं ये पौधे

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips For Plants : मां लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए घर में जरूर लगाएं ये पौधे

नई दिल्ली। वैसे तो पौधे घर Lucky Plants for House: की शोभा बढ़ाते हैं लेकिन क्या आप Lucky Plants : जानते हैं कि अगर पौधों को वास्तु के अनुसार Vastu Tips For Plants  लगाया जाए तो इससे आपके घर में कुबेर भगवान की कृपा बनी रहती है। तो ​चलिए आज हम आपको बताते हैं मनी प्लांट के अलावा और कौन से प्लांट हैं जिन्हें आप वास्तु शास्त्र के अनुसार लगा सकते हैं।

Advertisment

बांस का पौधा —
कहते हैं बांध का पौधा अगर घर के सामने लगाया जाए तो इससे शुभता आती है। पर इसको लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे हमेशा ईशान कोड या उत्तर पूर्व या​ उत्तर दिशा में लगाया जाए तो घर में पैसें की बरसात होने लगती है। इतना ही नहीं इससे कंगाल भी नहीं आती।

अनार का पौधा –
अनार न सिर्फ सेहत बनाता है बल्कि इसका पौधा आपकी वेल्थ यानि पैसों संबंधी दिक्कतें भी दूर करता है। कहते हैं वास्तु के अनुसार घर के सामने अनार का पौधा लगाने से बड़े से बड़ा कर्ज भी पूरा हो जाता है। पर ये पौधा लगाते समय इस बात का धयन रखना होगा कि इसे हमेशा घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।

दूब का पौधा-
दूब का पौधा घर के सामने दूब का पौधा उगा लें। तो घर में कभी पैसे की दिक्कत नहीं होती। इतना ही नहीं अगर कोई नि:संतान है तो उसे संतान प्राप्ति भी हो सकती है।

Advertisment

बेल का पौधा-
अगर आप भी भगवान शिव की विशेष कृपा चाहते हैं तो आपको घर पर बेल का पौधा जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बेल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेल के पौधे में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।

मनी प्लांट-
ये तो सभी जानते हैं मनी प्लांट Money Plant को सभी पैसों से जोड़के देखते हैं। ऐसे में इसे लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि इसे घर के आग्नेय कोड, यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसका जमीन पर बिखरना अशुभ होता है।

शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है। शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। कहा जाता है कि सोमवार को शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है। इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है।

Advertisment

मोहिनी पौधा

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा दक्षिण अफ्रिका में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इसे घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। क्रासुला या मोहिना के पौधे भी आप सजावट के तौर पर लिविंग रूम और बेडरूम में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। इसलिए इसे दक्षिण दिशा में न लगाएं।

स्नेक प्लांट

वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर के स्टडी रूम में रखने से सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। इसे सजाने के लिए लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।

Astrology Vastu tips vastu jyotish lucky plant plants plants vastu tips vastu shashtra vastu-tips-for-plants अनार और बेल का पौधा मनी प्लांट मोहिनी का पौधा शमी का पौधा स्नेक प्लांट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें