Advertisment

Vastu Tips For Paint : अगर आप भी कराने वाले हैं घर में पेंट, तो पहले पढ़ लेें ये खबर

Vastu Tips For Paint : अगर आप भी कराने वाले हैं घर में पेंट, तो पहले पढ़ लेें ये खबर vastu-tips-for-paint-if-you-are-also-going-to-get-paint-in-the-house-then-first-read-this-news

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips For Paint : अगर आप भी कराने वाले हैं घर में पेंट, तो पहले पढ़ लेें ये खबर

नई दिल्ली। अगर आप दीपावली के पहले घर में पेंट Vastu Tips For Paint कराने की सोच रहे हैं तो जरा पहले ये खबर पढ़ लें। जी हां क्योंकि हमारे जीवन में रंग का बड़ा महत्व हैं और ये रंग आपके मूड को तो प्रभावित करते ही हैं साथ ही साथ घर में समृद्धि भी लाते हैं। लेकिन इन्हे कराते समय अगर वास्तु को ध्यान में रखा जाए तो ये आपके घर में खुशियों की बहार ला सकते हैं। घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा घोलने में भी इसका विशेष योगदान रहता है।
तो आइए जानते हैं वास्तु में दिशा और स्थान के आधार पर किस तरह के रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए।

Advertisment

दिशा के आधार पर करें रंगों का चयन 
जानकारों की मानें तो सभी रंगों की अपनी अलग ऊर्जा व वाइब्रेशन होती है। जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। यहां तक कि व्यक्ति का जीवन भी इन्हीं रंगों से संतुलित होता है। आइए जानते हैं कौन सी दीवाल पर​ किस रंग का उपयोग किया जाना चाहिए।

— चूंकि पूर्व दिशा भगवान सूर्य देव की होती है। अत: आप जब भी घर में पेंट करवाए ध्यान रखें घर की इस दिशा में हमेशा सफेद रंग का उपयोग हो।
— चूंकि पश्चिम दिशा भगवान शनि देव की मानी जाती है इसलिए इस दिशा में जहां तक संभव हो सके नीले रंग का उपयोग करें। कहते हैं नीला रंग तनाव व डिप्रेशन से निजात दिलाता है।
— अगर आपको हरा रंग पसंद है तो आप इसे घर की उत्तरी दीवाल पर लगाएं। यह स्थान भगवान बुद्ध का माना जाता है।

— यदि आपको मंगल है तब तो आप को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जब भी घर में लाल रंग का उपयोग करना हो तो दक्षिण दिशा को चुना जाए। दक्षिण मंगल देव की मानी जाती है।
— यदि आप घर की दीवारों में गोल्डन या पीला रंग करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए हमेशा नार्थ-ईस्ट दिशा का चुनाव करें। यह दिशा देव गुरू बृहस्पति की मानी जाती है।
— अगर आपकी कुंडली में राहु की नजर सही नहीं है। तो इस स्थिति में आप घर की साउथ-वेस्ट दीवार पर गहरे हरें रंग से पेंट करवा सकते हैं। क्योंकि यह दिशा राहु की होती है। इससे आपको कुछ हद तक लाभ हो सकता है।
— शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए घर की साउथ-ईस्‍ट दिशा में सिल्वर या फिर सफेद रंग का उपयोग किया जाना चाहिए।
— चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए नॉर्थ-वेस्‍ट की दीवारों पर सफेद रंग का उपयोग करें।

Advertisment

वास्तु टिप्स Vastu Tips For Paint : vastu tips for home wall colours Vastu tips for getting paint at home Vastu tips tips to decorate your house as per vastu mp news hindi MP Live News Hindi home wall colours as per vastu on festival Hindi News Channel MP diwali decoration vastu choose colors according to Vastu on Diwali choose colors according to Vastu bansal news today bansal mp news today bansal mp news "vastu tips for home wall colours on festival
Advertisment
चैनल से जुड़ें