/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/money-plant-10-july.jpg)
नई दिल्ली। वैसे तो लोगों Vastu Tips:को घरों में कई तरह के पौधे लगाना पसंद होता है। पर इनमें से सबसे ज्यादा कॉमन पौधा है मनी प्लांट। कहते हैं इसे घर Vastu Tips for money plant में लगाने से घर में बरकत होती है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे लगाने की सही दिशा क्या है साथ ही इसमें लाल रंग का धागा क्यों बांधा जाता है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से ऐसा क्यों किया जाता है।
जानें वास्तु में किस दिशा में रखना होता है उचित -
- वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा में रखना शुभ होता है।
- इसे लगाने से आर्थिक मामलों में सफलता मिलती है।
- इस पेड़ को लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है।
- मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ये दिशा भगवान गणेश की है। इस दिशा में पेड़ लगाने से लोगों के घर का भाग्य धरता है।
- मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। चूंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं। शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के विरोधी हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट रखने से बचना चाहिए।
- अगर आप के घर में लड़ाई झगड़े होते हैं तो आप अपने घर को अच्छे से देख लें। कहीं आपने अपने घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में मनी प्लांट तो नहीं लगाके रखा है। क्योंकि इस दिशा में रखा मनी प्लांट ही पारिवारिक कलह का कारण बनता है। इससे मानसिक तनाव की समस्याएं भी बढ़ती हैं।
- मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन से नहीं छूना चाहिए। यह कोई शुभ संकेत नहीं है। इसकी वजह से परिवारों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। यह आपकी सुख—समृद्धि में भी रूकावटें डाल सकता है।
- मनी प्लांट को डंडे की सहायता से बांध कर ऊपर की ओर चढ़ाएं। इसे रस्सी से भी बांधा जा सकता है। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।
- मनी प्लांट में डाले जाने वाले पानी में कुछ बूंदे दूध की डाली जानी चाहिए। ऐसा वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ऐसा करने से घर में पैसों की कोई दिक्कत नहीं होती है। जहां तक संभव हो रविवार के दिन इसमें पानी दें।
मनी प्लांट में बांधे लाल रिबन —
वास्तु शास्त्री पंडित अनिल पांडे बताते हैं कि चूंकि लाल कपड़े का तरक्की और उन्नति का प्रतीक माना जाता है इसलिए लाल रंग के धागे को मनी प्लांट में बांधना शुभ मानते हें। ऐसा करने से इसका फल कई गुना तक बढ़ सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें के शुक्रवार का दिन इसके बांधने के लिए शुभ माना जाता है। ​इससे कई गुना लाभ मिलता है। जानकारों की मानें तो ऐसा करने से मनी प्लांट बड़ी तेजी से बढ़ता है। साथ ही जैसे जैसे मनी प्लांट बढ़ता है उतनी ही तेजी से व्यक्ति के जीवन में तरक्की आती है।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जान​कारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टी नहीं करता।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें