Advertisment

Vastu Shastra: खाने के बाद की ये गलतियां बना देंगीं कंगाल, क्या कहता है वास्तु

अगर आप भी खाने के बाद कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपके जीवन में कंगाली ला सकती है। चलिए जानते हैं भोजन करने के वास्तु में क्या नियम बनाए गए हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Shastra: खाने के बाद की ये गलतियां बना देंगीं कंगाल, क्या कहता है वास्तु

नई दिल्ली। Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए नियम बनाए गए हैं। इसी तरह खाना खाने के दौरान और बाद के भी कुछ नियम यहां सुझाए गए हैं। अगर आप भी खाने के बाद कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपके जीवन में कंगाली ला सकती है। चलिए जानते हैं भोजन करने के वास्तु में क्या नियम बनाए गए हैं।

Advertisment

Sawan 2023: इस साल आएंगे दो सावन माह, जाने कब से कब तक होंगे

भोजन से जुड़ी कुछ बातें -

  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और उन्हें प्रसन्न करने के लिए वास्तु में कुछ नियम बनाए गए हैं। जानते हैं भोजन से जुड़ी कुछ बातें।
  • भोजन करने के बाद रात में किचन या रसोई में कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। न किचिन को गंदा छोड़ना चाहिए। सोने से पहले किचिन को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
  • कहते हैं किचन में पीने के पानी के बर्तन के पास दीपक जलाने से इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • जहां तक संभव को खाना हमेशा नहाने के बाद बनाना चाहिए। साथ ही पहली रोटी हमेशा गाय की और आखिरी रोटी कुत्ते की निकालने चाहिए।
  • भोजन हमेशा पूर्व दिशा में मुख करके करना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना अशुभ माना जाता है। उत्तर या पूर्व की ओर मुंह करके ही भोजन करना ज्यादा शुभ मानते हैं।
  • जितना भोजन करना हो उतना ही लें। भोजन को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • गरीबों को भोजन कराएं।

Vastu Tips : पति-पत्‍नी को एक थाली में क्‍यों नहीं खाना चाहिए? शास्त्रों में बताई घर बर्बाद कर देने वाली वजह!

थाली में हाथ न धोएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भोजन में कभी भी हाथ नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने अशुभ माना जाता है। भोजन को मां अन्नपूर्णा माना जाता है। कई लोगों की आदत होती है भोजन करने के बाद थाली में ही अपने हाथ धोने की। थाली में झूठे हाथ धोने की आदत देवी अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी को नाराज कर देती हैं। ऐसे में व्यक्ति की ये गलती मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा को नाराज कर गरीब बना देती है। इसलिए निर्धनता और कंगाली को दूर करने के लिए इस आदत को दूर करें।

Advertisment

Vastu Tips For jhaadoo : आप भी जान लें, पुरानी झाड़ू किस दिन और कहां फेंकना चाहिए

Vastu Tips for eating food Vastu tips vastu shastra tips for money laxmi ke upay khane ke niyam
Advertisment
चैनल से जुड़ें