Advertisment

Vastu Tips : इन कारणों से ही व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता धन! कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा

Vastu Tips : इन कारणों से ही व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता धन! कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा Vastu Tips: Due to these reasons money does not stay in the hands of a person, do you also do this?/pds

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips : इन कारणों से ही व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता धन! कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा

नई दिल्ली। Vastu Tips for Money: कई बार लोगों द्वारा कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों को जीवन में सफलता नहीं​ मिलती है। पर क्या आप जानते हैं कि इन सब के पीछे कई बार वास्तु दोष की Vastu Tips For Money in Hindi: कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक बार वास्तु के नियमों को जरूर ध्यान रखें। क्योंकि ये चीजें आपको सफलता दिलाने में रुकावटें डाल सकता है।

Advertisment

जानें धन संचय के लिए सरल वास्तु टिप्स-

कूड़ादान-
मां लक्ष्मी को सफाई प्रिय है। यही कारण है घर की साफ-सफाई का सीधा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में कूड़ादान या कचरा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में गंदगी रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता है।

पानी -
वास्तु शास्त्र पानी का भी विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में नल की टोंटी से लगातार पानी टपक रहा है तो आप समझ जाएग ये आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसा माना जाता है कि नल से पानी गिरते रहने से धन खर्च में वृद्धि होती है। इससे घर में बरकत का वास नहीं होता है।

रसोई घर —
जानकारों की मानें तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। पश्चिम दिशा में रसोई घर होने से घर में धन का आगमन अच्छा रहता है लेकिन बरकत नहीं होती है। यानी धन आते ही खर्च होता रहता है।

Advertisment

तिजोरी -
घर में तिजोरी की दिशा का प्रभाव सीधा आपकी पैसों पर पड़ता है। वास्तु में तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखवाना सही रहता है। यानि तिजोरी की दिशा ऐसी हो जहां तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की तरफ खुले। मान्यता है कि तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर होने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

टूटा पलंग —
घर में कोई भी टूटी-फूटी चीज नहीं रखनी चाहिए। वास्तु नियमानुसार, घर में टूटा हुआ बेड या पलंग रखने से आर्थिक तंगी बढ़ती है। ऐसा न करने पर ही आप घर में धन का आगमन बढ़ा सकते हैं।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
bansalnews Astrology Vastu tips jyotish money vastu shashtra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें